मानसी शर्मा /- माता-पिता बनना न केवल एक अद्भुत अनुभव है, बल्कि इसके साथ एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी भी आती है। बच्चों का सही तरीके से पालन-पोषण करना न केवल उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनकी पर्सनालिटी और भविष्य को भी संवारता है। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से बातें करना और जीने का तरीका सीखते हैं।
शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों की अहमियत
हर माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। वे उन्हें अच्छे स्कूलों और ट्यूशन में पढ़ाते हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन दें। शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का महत्व भी समझाएं और बच्चों को अच्छे आदतों की ओर प्रेरित करें। हालांकि माता-पिता बच्चों की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखते हैं, लेकिन उन्हें कुछ जरूरी आदतें और बातें भी सिखानी चाहिए जो भविष्य में उपयोगी साबित होंगी।
सही और गलत का फर्क समझाना
बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, वे समझदारी की ओर बढ़ते हैं। इसीलिए जरूरी है कि आप उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क सिखाएं। बच्चों के सामने झूठ बोलने से बचें, क्योंकि इससे वे भी आपसे या दूसरों से झूठ बोलना सीख सकते हैं। बच्चों को जब वे कुछ गलत करते हैं, तब उन्हें समझाएं और सही व्यवहार की दिशा दिखाएं।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी