बगदादी की बीवी को फांसी की सजा, 2018 में किया गया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बगदादी की बीवी को फांसी की सजा, 2018 में किया गया गिरफ्तार

-महिलाओं की किडनैपिंग करने में करती थी ISIS की मदद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- इराक की एक अदालत ने ISIS के पूर्व चीफ अबु बकर अल-बगदादी की पत्नी अस्मा मोहम्मद को फांसी की सजा सुनाई है। अलजजीरा के मुताबिक, अस्मा मोहम्मद को यजीदी महिलाओं की किडनैपिंग में बगदादी का साथ देने के आरोप में दोषी पाया है। अस्मा ने यजीदी महिलाओं को अपने घर में छुपाया और बाद में उन्हें ISIS को दे दिया था। 2014 में ISIS ने महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। इराक की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने बताया कि अस्मा को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत हिरासत में रखा गया है।

महिला को दो जून, 2018 को सीरिया की सीमा के पास हताय प्रांत में गिरफ्तार किया गया था। महिला को 10 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें लीला जबीर नाम की बगदादी की बेटी भी शामिल थी।
अधिकारी ने बताया कि इराकी अधिकारियों द्वारा दिए गए बगदादी के डीएनए नमूने से उनके पारिवारिक सदस्य होने की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि ‘बगदादी की बीवी की पहचान हो जाने के बाद उसने हमें बगदादी और आईएसआईएस के आंतरिक कामकाज के बारे में बहुत सारी जानकारी दी।’

राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने बुधवार को पहली बार खुलासा किया था कि ‘उसे हिरासत में लिया गया है। हम उन चीजों की पुष्टि करने में सफल हुए, जो हमें पहले से पता थीं। हमें नई जानकारियां भी प्राप्त हुई, जिससे अन्य जगह कई गिरफ्तारियां हुईं।’ उन्होंने तुर्की द्वारा बगदादी की बहन और बहनोई को भी पकड़े जाने की भी पुष्टि की।’
बता दें कि, आईएस नेता अल-बगदादी को तुर्की से लगी सीमा के उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में कुर्द लड़ाकों की मदद से किए गए अमेरिकी विशेष बलों की कार्रवाई में मारा गया।

अमेरिका के मुताबिक, बगदादी अपने ठिकाने के सुरंग में भाग गया, जो उसे मौत की मुंह में ले गया। सुरंग के अंदर विस्फोट में बगदादी और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।यह कार्रवाई कुर्द आतंकवादियों के खिलाफ तुर्की सैन्य हमले के मद्देनजर हुई, जो आईएस के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम देशों का करीबी सहयोगी रहा है, लेकिन अंकारा इसे आतंकवादियों के रूप में देखता है।

जाबांज कुत्ता ‘कोनन’ जल्द ही आएगा व्हाइट हाउस : ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को लूसियाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘उत्तर पश्चिम सीरिया में इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल-बगदादी पर हमले के दौरान अमेरिकी कमांडो की मदद करने वाले‘ सबसे बड़े नायक’ जाबांज कुत्ते ‘कोनन’ को जल्दी ही व्हाइट हाउस लाया जाएगा। सैन्य काम करने वाले इस कुत्ते ने अमेरिकी सैन्य बलों के साथ दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी का एक सुरंग में पीछा किया था। बगदादी के यहां छापे के तुरंत बाद ट्रंप और पेंटागन दोनों ने कुत्ते की तस्वीरें जारी की थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox