फ्लैट की ना रजिस्ट्री ना कब्जा, लोगों में फूटा गुस्सा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फ्लैट की ना रजिस्ट्री ना कब्जा, लोगों में फूटा गुस्सा

-ग्रेटर नोएडा में 16 सोसायटियों के निवासियों ने किया प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

ग्रेटर नोएडा/- दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की करीब 16 हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने रविवार को फ्लैट रजिस्ट्री का मुद्दा उठाते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एक मूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया और सरकार को दौबारा से अपनी मांग याद दिलाई। लोगों ने कहा कि उन्हे आज तक ना फ्लैट की रजिस्ट्री मिली है और ना ही कब्जा मिला है।  
            रविवार को प्रदर्शन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर और प्राधिकरण दोनों की आपस में सांठगांठ है, जिसके चलते जानबूझकर निर्दाेष घर खरीददारों को परेशान किया जा रहा है। प्राधिकरण के द्वारा अब तक जो भी कार्रवाई की जा रही है या की गई है, वह सब दिखावा एवं छलावा है। निवासियों का कहना है कि जाने किस मुहूर्त में वह इस नोएडा एक्सटेंशन में आकर फंस गए और समस्याएं जो है, वह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले 12 साल से ये घर खरीदार संघर्ष कर रहे हैं। चुनाव के वक्त नेता रजिस्ट्री करवाने और घर दिलवाने का सिर्फ वादा करते हैं और चुनाव पूर्ण होते ही वो नदारद हो जाते हैं।

प्रदर्शन के साथ-साथ किए लाखों ट्वीट, लेकिन सुनवाई नहीं
निवासियों का कहना है कि वह लगातार प्रदर्शन करने के साथ-साथ पीएम, सीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों को लाखों ट्वीट किए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में  सुपरटेक इको विलेज 1, 2 और 3, एपेक्स गोल्फ एवेन्यू, जेएम फ्लोरेंस, कासा ग्रीन्स वन, आमात्रा होम्स, अजनारा होम्स, अर्थकॉन, ला रेज़ीडेंशिया, ला सलोरा, गुलशन बलेना, विक्ट्री वन सेंट्रल, विक्ट्री वन अमारा, गौर सिटी सहित कई प्रोजेक्ट के घर खरीदार पहुंचे। घर खरीदारों ने सरकार को उनका वादा याद दिलाया और बेइमान बिल्डरों के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रेनो वेस्ट की ज्यादातर सोसाइटियों में निवासी रजिस्ट्री के लिए कर रहे इंतजार
घर खरीदार आशीष विजय पुरिया, मनोज, आशीष, दिलीप, दीपक और विनीत का कहना है कि अब हर हफ्ते हम इसी तरह अपनी आवाज उठाते रहेंगे और अपना अधिकार लेकर रहेंगे। वहीं, अपैक्स गोल्फ एवेन्यू के रोहित मिश्रा का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ज्यादातर सोसाइटीज की रजिस्ट्री पेंडिंग है ये बड़ी विचित्र परिस्थिति है। बैंक ब्याज ले रहे है, प्राधिकरण रजिस्ट्री की रकम ले चुका है, बिल्डर पैसे ले चुका है, लेकिन रजिस्ट्री है जो अबतक दीर्घकालीन परियोजना जैसी फंसी पड़ी है।            

अब सिर्फ आश्वासन पर नहीं रुकेगा आंदोलन
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि अब आंदोलन सिर्फ आश्वासन पर नहीं रुकेगा। सरकार घर खरीदारों की समस्या की इस तरह अनदेखी नहीं कर सकती। उन्हें तुरंत रजिस्ट्री शुरु करनी चाहिए और जिनका घर 12 साल से नहीं मिला है, उन्हें घर देना चाहिए। अब ट्विटर पर कैंपन के साथ साथ ग्राउंड पर भी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox