
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ दक्षिणी दिल्ली/ शिवकुमार यादव । दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फेज-3 शुरू होने के बाद मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर सराय काले खां के पास साढ़े तीन किलोमीटर हिस्सा लगातार जाम की चपेट में है।
शुक्रवार को सरकारी अवकाश के चलते जहां पूरी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा, वहीं बारापुला फेज-3 पर भी इसका असर देखने को मिला। सुबह से ही यातायात सामान्य है। जाम जैसी स्थिति नहीं है।

रियल टाइम अपडेट नहीं हो रहा
वहीं, गूगल सर्च में भी मयूर विहार से एम्स जाने वाला मार्ग क्लियर दिख रहा है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अभी गूगल सर्च में रियल टाइम अपडेट नहीं हो रहा है। अगले 3 से 4 दिनों में यह काम करने लगेगा। लोग गूगल सर्च पर रियल टाइम अपडेट के माध्यम से अपनी आगे की यात्रा तय कर सकेंगे।

बता दें कि इस हिस्से को जाम से राहत दिलाने के क्रम में ट्रैफिक विभाग ने बृहस्पतिवार को ड्रोन सर्वे कर पीडब्ल्यूडी को चार बिंदुओं पर सुझाव दिए थे। इसमें सही मर्जर प्वाइंट पर उचित ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही सिग्नल लगाए जाने, सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव कराने व ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, जहां भी संभव हो एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करना या नियंत्रित करने की बात थी।





More Stories
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ
एक करोड़ की रंगदारी का नेटवर्क बेनकाब, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा
दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव हुआ है.
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल
बिना अनुमति भरा था कीटनाशकों का गोदाम, 30-35 लाख की सामग्री जब्त; सातों नमूने अमानक