फ्लाइट रद्दीकरण से देशभर में हाहाकार: दिल्ली, केरल से अहमदाबाद तक यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फ्लाइट रद्दीकरण से देशभर में हाहाकार: दिल्ली, केरल से अहमदाबाद तक यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   इंडिगो के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं ने देशभर के हवाई यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। केरल से लेकर दिल्ली, अहमदाबाद और गोवा तक यात्रियों को रद्द फ्लाइट्स, लंबा इंतजार, ठोस जानकारी का अभाव और व्यवस्था की कमी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 150 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिसके बाद यात्री टर्मिनल पर ही फर्श पर बैठकर जानकारी मिलने का इंतजार करते दिखे। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वे कब और कैसे अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे।

केरल और गुजरात में भी यात्रियों की परेशानी चरम पर
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भी सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ रही, जब इंडिगो ने एक बार फिर कई उड़ानें रद्द कर दीं। चार अन्य उड़ानें घंटों की देरी से चल रही थीं, जिसका असर अन्य संचालन पर भी दिखा। इसी तरह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की कई घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें या तो रद्द रहीं या देरी से उड़ान भर सकीं, जिससे यात्रियों के बीच काफी तनाव देखने को मिला। एक यात्री ने बताया, “कल फ्लाइट कैंसिल होने से हमें जेद्दा में एक दिन और रुकना पड़ा। अब यहां भी हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। रहने-खाने की कोई जानकारी नहीं मिल रही है।”

दिल्ली-हैदराबाद में बिगड़े हालात, नाराजगी में फूटा गुस्सा
राजधानी दिल्ली में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए दिखे। लोग टर्मिनल पर सामान रखकर घंटों बैठते नजर आए। कई यात्रियों ने इंडिगो के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी गुरुवार को ही 37 उड़ानें रद्द हुईं और यात्रियों को रातभर फंसे रहना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें 12 घंटे से अधिक इंतजार कराया गया, लेकिन न होटल दिया गया, न कोई स्पष्ट सूचना। हर घंटे सिर्फ इतना बताया गया— “क्रू आने वाला है।”

नागरिक उड्डयन मंत्री की कड़ी नाराजगी, इंडिगो को सख्त निर्देश
लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इंडिगो को तत्काल परिचालन सामान्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने एयरलाइन से कहा है कि संभावित फ्लाइट कैंसिलेशन की जानकारी यात्रियों को पहले से दी जाए और इस पूरी स्थिति के कारण हवाई किराए में कृत्रिम वृद्धि बिल्कुल न की जाए। मंत्री ने नए किराया मानदंडों के लागू होने की प्रक्रिया पर भी असहमति जताई और इंडिगो से तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox