फिर पापा को कभी-कभी सख्त…’ ट्रंप को लेकर ये क्या बोले NATO महासचिव, गालीगलोज पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी सफाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिर पापा को कभी-कभी सख्त…’ ट्रंप को लेकर ये क्या बोले NATO महासचिव, गालीगलोज पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी सफाई

मानसी शर्मा /- NATO महासचिव मार्क रुटे ने ईरान-इजरायल सीजफायर के संदर्भ में मजाकिया अंदाज में कहा, “और फिर पापा को कभी-कभी सख्त भाषा का इस्तेमाल करना पड़ता है,” जब ट्रंप ने दोनों देशों की तुलना स्कूल में झगड़ते बच्चों से की थी। ट्रंप ने कहा कि इजरायल और ईरान अब एक-दूसरे से नहीं लड़ेंगे, जैसे बच्चों को थोड़ा लड़ने के बाद रोकना आसान होता है।

ट्रंप ने कहा कि सीजफायर उल्लंघन पर गाली देने का बचाव करते हुए कहा कि “कभी-कभी कठोर भाषा और खास शब्दों” का इस्तेमाल जरूरी होता है, खासकर जब ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर उनकी चेतावनी को नजरअंदाज किया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनकी सख्ती और कतर की मध्यस्थता से 12 दिन की जंग के बाद सीजफायर संभव हुआ, हालांकि ईरान ने शुरू में इसे खारिज किया था।

ईरान आने वाले समय में कोई परमाणु बम नहीं बनाने वाला- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, ‘ईरान अब यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं करेगा।ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘ईरान आने वाले समय में कोई परमाणु बम नहीं बनाने वाला। हमें नहीं लगता कि ईरान के पास साइट्स से परमाणु सामग्री निकालने का पर्याप्त समय था। मेरा मानना है कि ये (हमला) एक जबरदस्त झटका था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox