फरीदाबाद एमसीएफ में भी केजरीवाल के नारे हुए बुलंन्द – महासचिव भीम यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फरीदाबाद एमसीएफ में भी केजरीवाल के नारे हुए बुलंन्द – महासचिव भीम यादव

-दिल्ली एमसीडी में जीत और राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आम आदमी पार्टी के फरीदाबाद में हौंसले बुलंद

फरीदाबाद/- दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी के भारी बहुमत के साथ जीत होने पर और गुजरात के अंदर भारतीय जनता पार्टी के किले में छेद लगाते हुए जिस तरीके से आम आदमी पार्टी ने अपनी जगह बनाई है। उससे फरीदाबाद में अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौंसले काफी बुलंद है। और आने वाले निगम चुनावों में पार्टी यहां भी भाजपा का क्लीन स्वीप कर देगी।
             इस जीत से गदगद होकर आम आदमी पार्टी फरीदाबाद जिला इकाई के महासचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा की जिस तरीके से दिल्ली एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कुशासन को दिल्ली की जनता ने उखाड़ फेंक दिया है और दिल्ली एमसीडी की जिम्मेदारी माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी को दी है अब दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी के जुझारू और इमानदार श्री अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही पार्षद के रूप में और मेहर के रूप में काम करेंगे अब दिल्ली एमसीडी भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी बनेगी उसी तरीके से अब फरीदाबाद में भी केजरीवाल के नारे फरीदाबाद की जनता बुलंद करने लगी है जिस तरीके से फरीदाबाद एमसीएफ में भ्रष्टाचार का अंबार लगा हुआ है फरीदाबाद की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेसी के भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है और अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में एमसीएफ के अंदर और फिर हरियाणा के अंदर भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी फरीदाबाद एमसीएफ के अंदर भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम बनाने की तैयारी में लगी हुई है भारतीय जनता पार्टी जिस तरीके से चुनाव में देरी कर रही है इससे साफ लगता है कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल जी की सुनामी से डरी हुई है निश्चित रूप से फरीदाबाद मैं जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के सिपाही संगठन को मजबूत करने में जिस तरीके से लगे हैं आने वाला समय आम आदमी पार्टी का फरीदाबाद में होने वाला है।
              मीडिया से बात करते हुए श्री भीम यादव ने यह भी कहा की नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता के सहयोग से भारी बहुमत से जीतकर आएगी उसके बाद नगर निगम के अंदर हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी और एक एक रुपए जो जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है उसको रिकवर करा कर दोबारा से जनता के विकास कार्यों में लगाया जाएगा और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी से कड़ी करवाई करवाई जाएगी।
             इसी क्रम में हमें श्रीमती मंजू गुप्ता से बात करने का अवसर मिला, उन्होंने हमें बताया कि कैसे उन्हें आम आदमी पार्टी हरियाणा और फरीदाबाद में शामिल होने के लिए फरीदाबाद और हरियाणा भर से महिलाओं के फोन आ रहे हैं। महिलाएं पार्टी से जुड़ने के लिए बहुत उत्सुक हैं क्योंकि यह पार्टी महिलाओं को समान अवसर देती है।
               इस मौके पर डिजिटल मीडिया प्रभारी और बढ़कल विधानसभा के मीडिया प्रभारी डॉ. हिमांशु सेठी ने बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आक्रामक तरीके से काम कर रही हैद्य ये डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म श्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों को दिल्ली से दूर रहने वाले भारत के नागरिकों तक पहुंचाने में उनकी मदद कर रहे हैं।
               आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के ये तीनों स्तंभ फरीदाबाद नगर निगम के आगामी चुनावों में जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox