प्रापर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ की रंगदारी के लिए बदमाशों ने की फायरिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रापर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ की रंगदारी के लिए बदमाशों ने की फायरिंग

-पालम रोड़ स्थित कार्यालय पर की फायरिंग

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ककरोला के ओल्ड पालम रोड पर डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के बाहर कई राउंड गोलियाँ चलाई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। गनीमत ये रही फायरिंग के दौरान किसी को कोई गोली नहीं लगी है। बदमाश प्रॉपर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ की रंगदारी की मांग कर रहे थे।

इस संबंध में द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया की आज बुधवार की सुबह पौने बारह बजे के आसपास द्वारका नार्थ थाने में पुलिस को सुचना मिली थी की ओल्ड पालम रोड पर स्तिथ शिव प्रॉपर्टीज के दफ्तर के बहार दो अनजान बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला की बदमाशों द्वारा दफ्तर के बाहर 9-10 राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग के दौरान शिव प्रॉपर्टीज के मालिक यशवीर सिंह उस वक्त दफ्तर के अंदर ही मौजूद थे। बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के बाद एक पर्ची भी फेंकी गई है जिसमे डेढ़ करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है। वही पीड़ित यशवीर के बड़े भाई राजपाल सिंह ने बताया की गोली चलाने की पूरी वारदात पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है जिसको पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है। वही द्वारका ज़िले के डीसीपी का कहना है की ज़िले की कई पुलिस टीमें बदमाशों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज़ कर इसकी जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox