प्रकृति संदेश यात्रा में 301 कलश व 180 फुट का तिरंगा बनेगा आकर्षण का केंद्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रकृति संदेश यात्रा में 301 कलश व 180 फुट का तिरंगा बनेगा आकर्षण का केंद्र

-गणतंत्र दिवस पर नजफगढ़ में निकाली जायेगी प्रकृति संदेश यात्रा, ढाई हजार लोग करेगे शिरकत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ में गणतंत्र दिवस पर प्रकृति भक्त फाउंडेशन प्रकृति संदेश यात्रा के माध्यम से पूरे देश को प्रकृति अहमियत को लेकर एक बड़ा संदेश देने जा रहा है। प्रकृति संदेश यात्रा में 301 कलश व 180 फुट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे है। इतना ही करीब 10 स्कूलों के बच्चे भी इस यात्रा में जन-जन तक प्रकृति की अहमीयत के बारें में लोगों को जानकारी देंगे।
गाजे-बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ नजफगढ़ फिरनी पर तिरंगे की शान के लिए करीब 2500 लोग प्रकृति का संदेश लेकर सुबह साढ़े दस बजे निकलेंगे जिसमें महिलाऐं, स्कूली बच्चे, प्रकृति फाउंडेशन के हजारों कार्यकर्ता, पार्षद, आरडब्ल्यूए प्रधान व समाजसेवी भाग लेंगे। इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए प्रकृति भक्त फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि प्रकृति भक्त फाउंडेशन पिछले 25 साल से प्रकृति को बचाने के लिए अपना अभियान चला रहा है। इस अभियान में सोशल विजन इंडिया, वेटरंस इंडिया व हरि धर्मा गऊशाला सह आयोजक के रूप में अपना सहयोग दे रहे है। उन्होने बताया कि प्रकृति भक्त फाउंडेशन अपने अभियान के तहत पूरे विश्व के हर व्यक्ति के अनमोल जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाने का संदेश दे रहा है। उनका मानना है कि प्रकृति के पास हर समस्या का समाधान है, बस हमे इसकी शरण में जाना है।


उन्होने प्रकृति संदेश यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा सुबह साढे दस बजे गऊशाला रोड़ से हरि कीर्तन के साथ शुरू होकर नजफगढ फिरनी का चक्कर लगाते हुए यहीं पर खत्म होगी। हरि कीर्तन में 301 महिलाऐं कलश लेकर चलेंगी तथा स्कूलों के करीब 400 बच्चे 180 फुट के ध्वज के वाहक बनेंगे। इसके साथ ही यात्रा में 2500 प्रकृति भक्त कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है। यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता लोगों को प्रकृति बचाओं-जीवन बचाओं का संदेश देंगे। यात्रा के समापन पर हिन्द बाल मंदिर स्कूल में सभी के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox