
मानसी शर्मा /- ठंड के समय में अकसर लोग इस मौसम का मजा तो लेना शुरु करते है हीं लेकिन इस मौसम में कई लोगों के बिमार होने के मौके भी कई अधिक बढ़ जाते है। इन बमारियों में अकसर उंगलियों में सूजन या फिर पैर में दर्द की तकलीफ का सामना हम सभी को करना पड़ता है। कई बार स्किन के सूख जाने से पैरों में दर्द का कारण बनता है। अगर आप भी ऐसे ही किसी दर्द का सामना कर रहें है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलु नुसखे लेकर के आएं हैं। जिसकी मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकतें है।
सूजन की क्या है वजह
कई बार कारण कुछ और होने के कारण हमें बिमारी का पता नहीं चल पाता जिसके चलते उस बिमारी का सही उपचार हम सभी नहीं कर पाते है। लेकिन सर्दियों में कई बार हमारी नसों में सिकुड़न का एहसास होने लगता है। जिस कारण हमें ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य कारण नसों में खून का कम संचार भी है।
इन घरेलूं उपाय को अपनाएं
हर समस्या से राहत पाने के लिए हम दवाईयों का सहारा नहीं ले सकतें है। अधिक दवाईयों का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदाई साबित हो सकता है। ऐसे में इस घरेलु उपाय से आप आसानी से इस समस्या का हल पा सकते है। बता दें कि जब भी आप कभी ऐसा महसूस करें तो आप गर्म पानी से पैर धो सकते है। गर्म पानी से पैर धोना काफी फायदेमंद साबित होता है। यदी पैर की कोई भी एक नस सिकुड़ चुकी है उस से आपको जल्द ही राहत मिल सकती है।
दूसरा घरेलु उपाय
वहीं दूसरे घरेलु उपाय के तौर पर आप हल्दी और नींबू का प्रयोग भी कर सकते है। बता दें कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में काफी कारगर साबित होता है। इन दोनों को मिलाकर पैरों पर लगाने से रक्त संचार बढ़ता है और सूजन भी तेजी से कम होने लगती है। हालांकि ऐसे कई अन्य उपाय भी है जिसका इस्तेमाल करते हुए आप घरेलु उपाय कर सकते हैं।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची