
मानसी शर्मा /- राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। हमारी सेहत को खतरा हो सकता है। प्रदूषण की चपेट में आने से सामान्य स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है।
इससे आंखों में भी समस्या होती है। ज्यादातर लोगों ने आंखों में भारीपन, खुजली और जलन की शिकायत की है। अगर आपको भी प्रदूषण के कारण ऐसी कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इन इन टिप्स की मदद से आप आंखों का ख्याल रख सकते हैं।
साफ और ठंडे पानी से साफ करें
आंखों की खुजली और जलन को कम करने के लिए ठंडे पानी से आंख धो सकते हैं। इससे आंखों से धूल निकल जाएगी। जब भी बाहर निकलें, आंखों को पानी से धो लें।
हाथों से छूने से बचें
जब हम बाहर घूमते हैं, तो हमारे हाथों पर धूल और कीटाणु लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप बिना हाथ साफ किए आंखों को छुएंगे तो इससे संक्रमण हो सकता है। आंखों को बार-बार छूने से बचना चाहिए। जब तक आप अपने हाथों को सैनिटाइजर या हैंड वॉश से धो नहीं लेते, आप अपनी आंखों को न छुए।
सनग्लासेस पहनें
आप आंखों को प्रदूषण से बचाने के लिए सनग्लास पहन सकते हैं। इसलिए, बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। इससे आंखें काफी हद तक सुरक्षित रह सकती हैं।
आंखों को रगड़ने से बचें
आंखों में जलन या खुजली हो तो रगड़ने से बचें क्योंकि धूल-मिट्टी कॉर्निया को खराब कर सकती है।
ड्रॉप का इस्तेमाल करें
प्रदूषण के कारण अगर बहुत ज्यादा आपकी आंखें ड्राई हो गई है इसमें बार-बार खुजली महसूस हो रही है तो आप आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ड्राइनेस की समस्या दूर होगी और इन्फेक्शन का भी जोखिम कम होगा।
स्क्रीन टाइम कम करें
स्क्रीन टाइम को कम करना भी जरूरी है। जब भी आपको ऐसा महसूस हो कि आप प्रदूषण में ज्यादा देर वक्त बिताकर आ रहे हैं तो स्क्रीन टाइम कम कर दें। आंखों को आराम दें। इससे आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल