
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दिल्ली एनसीआर/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में पृथ्वी दिवस पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन में पर्यावरण को बचाने के लिए पृथ्वी दिवस पर लक्ष्मीबाई कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा 2 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। यह मानव श्रृंखला शिव शंकर चौक अशोक विहार से भारत नगर साहिबी नदी तक बनाया गया। इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. हर्षवर्धन, लक्ष्मी बाई कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला, स्थानीय नेता व निगम अधिकारी व कालेज व स्कूल के हजारों बच्चे उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक प्रदर्शनी व साथ ही प्रदूषण को कम करने वाले स्प्रिंकलर मशीन का उदघाट्न किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने हेतु प्रत्यनशील है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि हमें प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचना चाहिये जो हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करने का सबसे बड़ा कारक है।


केशवपुरम जोन और लक्ष्मी बाई कॉलेज के सौजन्य से गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा को कैसे अलग-अलग रखें, उसके उपर एक वीडियो बनायी गई, जिसे बाद में स्थानीय आरडब्ल्यूए को साझा किया गया और उनसे अपील की गई कि वे स्वच्छता में निगम का सहयोग करें जिससे हम दिल्ली को साफ-सुथरा शहर बना सकें। वहीं दिल्ली एनसीआर के अनेकों स्कूलों में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,