पूर्ण निरंकुश राष्ट्र सुरक्षा के पीछे भागना बन सकता है सोवियत संघ की तरह पतन का कारण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्ण निरंकुश राष्ट्र सुरक्षा के पीछे भागना बन सकता है सोवियत संघ की तरह पतन का कारण

-चीन की विदेश नीति के सलाहकार ने दी अपनी सरकार को चेतावनी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- चीन के विदेश नीति के सलाहकार ने अपनी ही सरकार को निरंकुश राष्ट्र सुरक्षा के पीछे भागने को लेकर चेतावनी दी है। चीन की प्रमुख राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य जिया किनगुओ ने कहा है कि पूर्ण राष्ट्र सुरक्षा और इसके लिए जबरदस्त रक्षा खर्च चीन के सोवियत संघ की तरह पतन का कारण बन सकता है। साथ ही उन्होने ने कहा, “पूर्ण निरंकुश राष्ट्र सुरक्षा के पीछे भागने के लिए हमें बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।“

किनगुओ की इस चेतावनी को चीन में शासन कर रही कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए भी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, बीते सालों में चीन ने अमेरिका से मुकाबला करने के लिए अपने रक्षा खर्चों को बेतहाशा बढ़ाया है। उधर कोरोनावायरस, भ्रष्टाचार और लोगों के लिए सख्त कानून जैसे मुद्दों को दबाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का भी हवाला दिया है। ऐसे में चीन के विदेश नीति के सलाहकार की चेतावनी काफी गंभीर मानी जा रही है।

चीन की पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) के सदस्य जिया किनगुओ ने कहा, “पूर्ण राष्ट्र सुरक्षा के पीछे भागने के लिए हमें बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।“ उन्होंने सोवियत संघ का उदाहरण देते हुए कहा कि तब वहां भी सैन्य विस्तार को लंबी अवधि की सुरक्षा के ऊपर तरजीह दी गई थी।

गौरतलब है कि चीन लंबे समय से अपने स्कूलों में सोवियत यूनियन के विघटन के बारे में पढ़ा रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेता भी यूएसएसआर का उदाहरण देते हुए शीर्ष नेतृत्व को ऐतिहासिक अनुभवों से सीख लेने की चेतावनी दे चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox