पुलिस ने उत्तम नगर में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों पर कसा शिकंजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने उत्तम नगर में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों पर कसा शिकंजा

-ऑपरेशन वर्चस्व के तहत पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 5 विदेशियों को पकड़ा, बिना वीजा व पासपोर्ट के रह रहे थे
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका /मानसी शर्मा – द्वारका जिले में डीसीपी शंकर चौधरी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा ऑपरेशन वर्चस्व अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। अभी तक ऑपरेशन वर्चसव के तहत विभिन्न थानों में अनेको अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। सोमवार को भी उत्तमनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे विदेशियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जिसमें पुलिस को जांच के दौरान 5 विदेशी नागरिक अवैध रूप से क्षेत्र में रहने के आरोप में पकड़े गये। पुलिस ने बताया कि इनमें दो महिलाए व तीन पुरूष शामिल है जो बिना वीजा व पासपोर्ट के रह रहे थे। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने बताया कि द्वारका के कई हिस्सों में काफी संख्या में विदेशी नागरिक रहते है लेकिन पिछले काफी समय से विदेशियों के नशें के कारोबार व दूसरे अपराधों में संलिप्तता को देखते हुए उनकी जांच का कार्य किया जा रहा है। अभी तक अनेको ऐसे विदेशी नागरिक सामने आये है जो बिना वीजा व पासपोर्ट के देश में रह रहे है और उनका आपराधिक रिकार्ड भी सामने आ रहा है। पुलिस आपरेशन वर्चस्व के तहत ऐसे विदेशियों की तलाश कर उनके खिलाफ विदेशी एक्ट में मामले दर्ज कर वापस उनके देश भेज रही है। उन्होने बताया कि मोहन गार्डन व उत्तमनगर में रहने वाले अधिकतर विदेश नशे के कारोबार से जुड़े है और विदेशों से चोरीछुपे ड्रग्स लाकर यहां सप्लाई करते है। पुलिस ने अभी तक काफी विदेशियों को पकड़ा है और आगे भी कार्यवाही जारी है। उत्तमनगर पुलिस जिन पांच विदेशियों को बिना वीजा व पासपोर्ट के पकड़ा है उनक पहचान माइकल चिबुज़ोर इज़ुओबा, उम्र 27 साल, एज़िन्ना नेल्सन उम्र 34 साल, कोलिन्स चेकुबे उम्र 35 साल, बेरिल अमाकासिमोन उम्र 27 साल और रोज़ ओमोरोशनवान इडुबोर उम्र 23 साल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं वो लोग नशा व दूसरे अपराधों में तो शामिल नही हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox