पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में बिना अन्न 45 घंटे का ध्यान किया शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में बिना अन्न 45 घंटे का ध्यान किया शुरू

-देश के सबसे दक्षिणी छोर पर कन्याकुमारी में स्थित है विवेकानंद रॉक मेमोरियल, भगवती अम्मन मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार शाम से देश के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में बिना अन्न 45 घंटे की ध्यान साधना शुरू की। कन्याकुमारी पहुंचने के बाद उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा- अर्चना की।

         उसके बाद वो नौका पर सवार होकर तट से करीब 500 मीटर दूर समुद्र में चट्टान पर स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे और ध्यान शुरू किया, जो एक जून तक चलेगा। रॉक मेमोरियल पहुंचने के बाद उन्होंने ध्यान मंडपम में अपना ध्यान शुरू किया। 45 घंटे के दौरान पीएम मोदी सिर्फ तरल आहार लेंगे। वो नारियल पानी और अंगूर का सेवन करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान मौनव्रत का पालन भी करेंगे।
         यह मेमोरियल स्वामी विवेकानंद की याद में ही बनाया गया है, जिन्होंने देशभर का दौरा करने के बाद 1892 के अंत में समुद्र के अंदर इन चट्टानों पर तीन दिन ध्यान लगाया था और विकसित भारत का सपना देखा था।

माता पार्वती भगवान शिव के लिए साधान किया था
इस मेमोरियल की खास बता ये है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी  की भी मिलन स्थल है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वी पार्वती ने इसी स्थान पर एक पैर पर खड़े होकर भगवान शिव का इंतजार किया था। उसी तरह पूरे देश का भ्रमण करने के बाद स्वामी विवेकानंद के ध्यान में भारत माता का विकसित स्वरूप सामने आया था।
           2,000 पुलिसकर्मियों के साथ-साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी है। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी समुद्री सीमाओं पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox