
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आमिर खान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आए हैं। इस मौके पर उन्होने न केवल मन की बात संवाद कार्यक्रम की तारीफ की बल्कि प्रधानमंत्री के इस संवाद को आम आदमी से जुड़ने का सबसे अच्छा माध्यम भी बताया। बता दें कि इस रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा।
अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि ’मन की बात’ कार्यक्रम संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम नागरिकों से जुड़ते हैं। वह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आए थे। प्रधानमंत्री के इस रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक दिवसीय सम्मेलन का उद्धाटन किया और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।

खान ने कहा, ‘यह संवाद का एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके जरिए देश के नेता आम लोगों के साथ बातचीत करते हैं, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं, अपने विचार रखते हैं, सुझाव देते हैं…’ उन्होंने कहा, ‘ इस तरह आप संचार के माध्यम से नेतृत्व करते हैं। आप अपने लोगों को बताते हैं कि आप भविष्य के बारे में क्या सोचते हैं। आप उसमें क्या समर्थन चाहते हैं। (यह एक) संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जो ‘मन की बात’ के जरिए स्थापित किया जाता है।’
मन की बात के 23 करोड़ नियमित श्रोता
प्रसार भारती द्वारा कराए गए और भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक द्वारा किए गए एक विस्तृत अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ‘मन की बात’ के 23 करोड़ नियमित श्रोता हैं और 96 प्रतिशत जनता इस लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम से परिचित है। अध्ययन में सामने आया कि 41 करोड़ अन्य लोग बीच-बीच में इस कार्यक्रम सुनते रहते हैं जिनके इस कार्यक्रम के नियमित श्रोता बनने की पर्याप्त संभावना है।
यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री के इस रेडियो प्रसारण की लोकप्रियता के पीछे के कारणों की पड़ताल करती है और उन सबसे पसंदीदा विशेषताओं को सूचीबद्ध करती है जो लोगों को इस प्रसारण से जोड़ती हैं। एक शक्तिशाली और निर्णायक नेतृत्व द्वारा श्रोताओं के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाने के इरादे से बोलने को इस कार्यक्रम से जुड़ने के कारण के रूप में चिन्हित किया गया है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,