“पीएम द्वारा दिया गया मुकुट कैसे हुआ चोरी…”, भारत सरकार के सवाल से हरकत में आया बांग्लादेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“पीएम द्वारा दिया गया मुकुट कैसे हुआ चोरी…”, भारत सरकार के सवाल से हरकत में आया बांग्लादेश

मानसी शर्मा /-   बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार जारी है। अब हिन्दुओं के आस्था से खिलवाड़ करने का नया मामला सामने आया है। हालांकि नवरात्र के दौरान हिंदुओं को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद हिन्दुओं के खिलाफ साजिश हो रही है। ताजा मामला बांग्लदेश के हिंदू मंदिर से मुकुट चोरी होने का है। यह मुकुट खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान भेंट किया था। अब यह मुकुट चोरी हो गया। इस घटना पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है।

भारत ने मंदिर से मुकुट चोरी होने के मामले को गंभीरता से लिया है। इस घटना पर चिंता जताते हुए भारत ने बांग्लादेश के कानून प्रवर्तन अधिकारियों से मामले की जांच करने और दोषियों को सजा देने की अपील की है। सूत्रों ने बताया कि चोरी की घटना पर उचित कदम उठाने को लेकर भारतीय उच्चायोग बांग्लादेश के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है।

मंदिर के पुजारी ने पकड़ी चोरी

भारत ने बांग्लदेश से दो टूक कहा है कि इस घटना की जांच कराएं और दोषियों को नहीं बख्शें। बांग्लादेश में शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही हिंसा जैसी स्थिती है। यही कारण है कि सतखीरा के श्यामनगर में जेशोरेश्वरी मंदिर से काली माता का मुकुट किसी ने चोरी कर लिया। यह चोरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे के बीच हुई है।  जब मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी दिन की पूजा करने के बाद घर चले गए। बाद में सफाई कर्मचारियों ने देखा तो काली माता के सिर से मुकुट गायब दिखा।

भारत ने जताया एतराज

सूत्रों ने कहा, ‘कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच करने और चोरी हुए मुकुट को बरामद कर इस मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर सजा दिलाने की बात कही है। इसी बीच भारतीय उच्चायोग ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। बांग्लादेश सरकार से इस घटना पर गंभीरता से संज्ञान लेकर दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही है। बता दें कि 2021 में पीएम मोदी ने बांग्लादेश यात्रा के दौरान मुकुट भेंट किया था। भारतीय अधिकारी ने कहा कि हम बांग्लादेश सरकार से इस घटना की जांच और मुकुट बरामद कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हैं। मुकुट बरामद कर वापस मंदिर में लाया जाए

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox