पीआईबी द्वारा जारी नये दिशानिर्देशों पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई आपत्ति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीआईबी द्वारा जारी नये दिशानिर्देशों पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई आपत्ति

-नियम वापस लेने की अपील, कहा-खोजी पत्रकारिता पर पाबंदी लगाने की कोशिशः
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा पत्रकारों की मान्यता के लिए जारी नए दिशानिर्देशों पर आपत्ति जताई है। एडिटर्स गिल्ड ने कहा कि ये मनमाने, अस्पष्ट और कठोर निर्देश सरकार से जुड़े मामलों की आलोचनात्मक और खोजी रिपोर्टिंग पर पाबंदी लगाने के मकसद से जारी किए गए हैं। संगठन ने नये दिशानिर्देशों को वापस लेने की मांग की और पीआईबी से संशोधित दिशानिर्देशों के लिए सभी स्टेकहोल्डरों से बात करने की अपील की।
                 संगठन ने कहा कि वह नए दिशानिर्देशों को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। नए दिशानिर्देशों में कई नए प्रावधान शामिल हैं जिनके तहत एक पत्रकार की मान्यता मनमाने और बगैर कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाए रद्द की जा सकती है। यह बहुत ही अजीब बात है कि केवल आरोपी होने पर भी मान्यता रद्द करने के नियम का जिक्र किया गया है। संगठन ने कहा कि यह तो और भी खराब बात है कि संबंधित पत्रकारों को अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, मान्यता रद्द करने के मामलों में मानहानि को भी शामिल किया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox