
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के भलस्वा डेयरी में दरिंदगी का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें एक हैवान पिता ने अपने ही तीन महीने के मासूम बेटे को दीवार पर पटक-पटक कर मौत के धाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक वारदात स्थल पर 3 महीने का लहूलुहान बच्चा मिला है, जिसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक बच्चे का सिर पूरी तरह फट चुका था।़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर की रात को पुलिस को फोन कॉल पर सूचना मिली थी कि मंगल बाजार रोड समता विहार में एक आदमी ने अपने बच्चे को जान से मार दिया है।
दरअसल, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी 26 साल का रवि राय नशे की हालत में मिला जो बच्चे का पिता है। 3 महीने के बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे का सिर पूरी तरह फट चुका था. पुलिस द्वारा की गई जांच-पड़ताल के दौरान स्थानीय लोगों और मकान मालिक ने बताया कि ये पति-पत्नी एक महीने पहले ही यहां किराए पर आए हैं और हर रोज इनमें झगड़ा रहता है। पत्नी आजादपुर मंडी में काम करने के लिए जाती है। पति उसे मना कर रहा था. जबकि दोनों में बच्चे को कौन रखेगा इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। मिली जानकारी के अनुसार वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच काफी समय से लड़ाई हो रही थी तभी इसी बीच घर से आरोपी की पत्नी चिल्लाते हुए बाहर आई और पड़ोसियों से बोलने लगी कि मेरे बच्चे को मार दिया। पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने बच्चे को दीवार पर पटक पटक कर मार दिया। वहीं, डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की खोपड़ी टूटी हुई मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पिता रवि राय पुलिस की गिरफ्त में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,