पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने बढ़ाया बेटियों का हौसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने बढ़ाया बेटियों का हौसला

-दिचाऊं स्पोर्ट्स कल्ब की खिलाड़ियों को कबड्डी में स्टेट चैंपियनशिप जीतने पर किया सम्मानित व दी बधाई

नजफगढ़/- दिचाऊं स्पोर्ट्स कल्ब की बच्चियों ने एक बार फिर नजफगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कल्ब की खिलाड़ियों ने कबड्डी में स्टेट चैंपियनशिप में एकबार फिर जीत का परचम लहराया है। उनकी इस जीत पर दिचाऊ कलां वार्ड की पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए उन्हे परिवार की इज्जत दुप्ट्टा भेंट कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि दुप्ट्टा हमारे समाज में महिला कै मान मर्यादा का प्रतीक है। इसलिए इसे बेटियों को भेंट का यह संदेश दिया है कि बेटियां इसका मान रखे और हमेशा अच्छा करने की कोशिश करती रहें।

श्रीमति नीलम कृष्ण पहलवान ने शनिवार को दिचाऊं स्पोर्ट्स कल्ब की करीब 60 नवोदित खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिचाऊं स्पोर्ट्स कल्ब की संचालिका सत्यवंती ने बताया कि नीलम कृष्ण पहलवान सदा ही इस कल्ब की लड़कियों की हौंसला अफजाई करती रही हैं।

वो समय-समय पर बच्चियों के लिए इर संभव मदद भेजती रहती है। आज उन्ही की बदौलत बच्चियां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नजफगढ़ के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रोशन कर रही हैं। बच्चियां नीलम कृष्ण पहलवान को अपना आदर्श मानती है और उनकी हर कही हुई बात को अपने दिल में गांठ बांधकर रखती है। उन्होने नीलम जी से प्रदेश चैंपियनशिप जीतने का वादा किया था और वो उन्होने कर दिखाया जिस पर खुश होकर नीलम जी ने कल्ब की हर बेटी को सम्मानित किया। उन्होने बताया कि कल्ब में पहले सिर्फ कबड्डी का ही प्रशिक्षण दिया जाता था लेकिन अब बाक्सिंग, कुश्ती, हॉकी व बैडमिनटन में भी लड़कियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा हैं।

बच्चियों को सम्मानित करते हुए नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि आपकों हर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा काम है लेकिन गांव, शहर, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का अब दायित्व आप लोगों का है। उन्होने कहा कि जिस तरह समाज में पुरूषों के लिए पगड़ी मान मर्यादा का प्रतीक होती है ठीक उसी तरह एक परिवार की बेटी के लिए उसका दुपट्टा मान मर्यादा का प्रतीक होता है। आप सभी को इस दुपट्टे का मान रखना है और अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करना है।

इस अवसर पर उन्होने नॉन वाइलैसं फाउंडेशन के चेयरमैन शिव कुमार यादव, सचिव बिरेन्द्र कुमार सोनी व खजांची भावना शर्मा का दुप्ट्टों के लिए आभार प्रकट किया और बेटियों के लिए फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। इस मौके पर पूर्व पार्षद कृष्ण पहलवान ने भी बेटियों को इस जीत के लिए बधाई दी तथा नॉन वायलेंस फाउंडेशन के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।    

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox