पार्लर संचालिका पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी काबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पार्लर संचालिका पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी काबू

-गिरफ्त में आए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए बर्फ तोडऩे वाले सुए बरामद -बहादुरगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीएसपी पवन कुमार ने दी मामले की विस्तृत जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/-  बहादुरगढ़ शहर निवासी एक पार्लर संचालिका पर जानलेवा हमला करने के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा उपरोक्त मामले के वांछित दो आरोपियों को काबू किया गया।
                  रविवार को थाना शहर बहादुरगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी बहादुरगढ़ श्री पवन कुमार ने उपरोक्त मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला राठी मार्केट बहादुरगढ़ में पार्लर का काम करती है। वह पहले से ही अभिषेक और उसके दोस्त साहिल दोनों निवासी गांव खुड्डन जिला झज्जर से परिचित थी। 12 मई 2022 की शाम को जब वह अपनी पार्लर की दुकान बंद करके घर जा रही थी। तो दुकान के बाहर अभिषेक उर्फ सोनू व साहिल पहले से ही वहाँ खड़े थे। दोनों ने पार्लर संचालिका से बात करने की कोशिश की तो महिला ने उनसे बात करने से मना कर दिया। साथ ही भविष्य में भी संपर्क ना करने की बात कही। इस बात से गुस्से में आकर अभिषेक और उसके दोस्त साहिल ने पहले से ही हाथ में लिए बर्फ काटने के सुए से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा महिला को जान से मारने की नियत से उसके पेट, सिर, गर्दन व हाथों पर सूए से कई वार किए गए। सूए से हुए जानलेवा हमले में लगी चोटों के कारण घायल होकर महिला वहीं गिर गई। महिला को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। उपरोक्त मामले के संबंध में मिली शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का अपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया।
                  डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री वसीम अकरम द्वारा मामले पर तत्परता एवं गहनता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक जय भगवान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक वजीर सिंह की टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर सिटी एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ सोनू पुत्र राजेश तथा साहिल पुत्र रामचंद्र दोनों निवासी गांव खुड्डन जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने जानलेवा हमला करने की उपरोक्त वारदात के संबंध में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ सोनू की हरकतों के कारण महिला ने उनसे किनारा कर लिया। जिसकी रंजिश रखते हुए अभिषेक ने अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्त में आए एक आरोपी अभिषेक उर्फ सोनू के खिलाफ पहले भी दो अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना माच्छरौली जिला झज्जर में हत्या का प्रयास तथा अवैध हथियार रखने के अलग-अलग मामले दर्ज हैं। गिरफ्त में आए आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग किए गए बर्फ तोडऩे वाले दो सुए बरामद किये गये। पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox