पाकिस्तान से अंजू ने भारत के लिए भेजा मैसेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान से अंजू ने भारत के लिए भेजा मैसेज

-कहा- मेरी तुलना सीमा हैदर से न करें, सीमा हैदर के बाद अब अंजू सोशल मीडिया पर छाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची अंजू ने भारत में उसको लेकर हो रहे हौ-हल्ले को देखते हुए एक मैसेज भेजा है। अंजू ने कहा कि मेरी तुलना सीमा हैदर से करना ठीक नही है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई हैं और घूमने के बाद वापस लौटेगी।
                बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन के प्यार की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं यूपी के जालौन से ऐसा भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए देश की सीमा को लांघकर पाकिस्तान जा पहुंची। रविवार को पाकिस्तान की जांच एजेंसियों की अनुमति के बाद उसे एंट्री दी गई। सीमा हैदर के बाद अब अंजू का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

                दरअसल, 34 वर्षीय अंजू का जन्म जालौन के केलौर गांव में हुआ था। अंजू की दोस्ती 2020 में पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से फेसबुक के जरिए हुई थी। इस दौरान लंबी बातों का सिलसिला चलता रहा और फिर अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने की खातिर अंजू पाकिस्तान विजिटिंग वीजा पर चली गई। हालांकि, अंजू के पति अरविंद कहते हैं कि उसे खुद इसकी जानकारी नहीं है कि अंजू कैसे पकिस्तान पहुंच गई।

अंजू बोली मेरी तुलना सीमा हैदर से न करें, मैं लीगल तरीके से गई पकिस्तान
अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए लीगल वीजा से गई है। पाकिस्तान की जांच एजेंसी के बाद उसे अंदर जाने की इजाजत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू ने वाघा सीमा से पाकिस्तान में प्रवेश किया और वहां से इस्लामाबाद गई। चूंकि, वह वैध वीजा पर पहुंची थी, इसलिए पाकिस्तानी अधिकारियों को मामले की जानकारी थी। उन्होंने इसकी पूरी छानबीन भी की। अंजू अभी खैबर प्रांत के मालाकंड जिले में है और सुरक्षा टीम ने उससे पूछताछ की है। वीजा के अनुसार उसे पाकिस्तान में 30 दिन रहने की अनुमति दी है।

अंजू ने कहा- मैं यहां सेफ हूं, जल्द लौटूंगी भारत
पाकिस्तान पहुंची अंजू ने मीडिया से गुजारिश करते हुए सोशल मीडिया पर एक अपील जारी की है और कहा है कि मैं लीगल तरीके से यहां पर आई हूं, मैं यहां पर बिल्कुल सेफ हूं। दो-चार दिन में मैं भारत लौट आऊंगी, मैं बिल्कुल प्लानिंग के साथ आई हूं और वैसे ही वापस आ जाऊंगी। मेरे रिश्तेदारों और मेरे बच्चों को परेशान न किया जाए। हालांकि, अंजू के फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह, जोकि एक मेडिकल रिप्रेंटेटिव हैं, उनका कहना है कि वह अंजू से शादी करेगा। अंजू भारत जाने के बाद फिर से पकिस्तान लौटेगी और तब दोनों शादी करेंगे।

2007 में हुई थी अंजू की शादी, पति करता है परेशान
अंजू की शादी बलिया के रहने वाले अरविंद से हुई थी। अंजू ने हिंदू होने के बावजूद ईसाई धर्म को अपनाकर शादी की थी। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने की खबर जब अंजू के पति अरविंद को लगी तो उसने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अंजू को वापस बुला लिया जाए। वहीं, अंजू ने कहा कि मेरे और पति के बीच संबंध अच्छे नहीं है, वह उसे परेशान करता है और वह उससे अलग रहना चाहती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox