पाकिस्तान ने फिर दिखाई नापाक हरकत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान ने फिर दिखाई नापाक हरकत

-भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब; उमर अब्दुल्ला बोले- अब हथियार डाल दे पाकिस्तान

अनीशा चौहान/-  भारत और पाकिस्तान के बीच अघोषित युद्ध की स्थिति बन चुकी है। बीते दो रातों से पाकिस्तान की सेना ने भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की है। हालांकि, भारतीय सेना ने हर बार उनके हमलों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सभी प्रयास विफल कर दिए।

इस पूरे घटनाक्रम पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “अब बहुत नुकसान हो चुका है। पाकिस्तान को अब समझदारी दिखानी चाहिए और अपने हथियार डाल देने चाहिए। वरना उन्हें ही भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

मुख्यमंत्री उमर ने पाकिस्तान पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “उन्होंने ड्रोन का इस्तेमाल कर नागरिक इलाकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन हमारे सुरक्षाबलों ने सभी ड्रोन को मार गिराया। अनंतनाग के गोला-बारूद डिपो को भी निशाना बनाया गया, लेकिन उनके मंसूबे नाकाम रहे। हमने यह स्थिति शुरू नहीं की, हमें जवाब देना पड़ा क्योंकि पहलगाम में निर्दोष लोग मारे गए।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान इस स्थिति को और भड़काने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसका उन्हें कोई लाभ नहीं होगा। उन्हें तनाव बढ़ाने के बजाय डी-एस्केलेशन की दिशा में सोचना चाहिए।”

जम्मू को पहली बार बनाया गया निशाना

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला हुआ। हमें इसका जवाब देना ही था। अब पाकिस्तान इसे और बढ़ा रहा है। ये उनके लिए ही नुकसानदेह होगा। उन्हें समझदारी से काम लेना चाहिए और हिंसा को तुरंत रोक देना चाहिए।”

पीड़ितों से मिले उमर, राहत शिविरों का लिया जायजा

शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू दौरे पर थे। उन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी से घायल लोगों का अस्पताल जाकर हाल जाना। साथ ही वे उन राहत शिविरों में भी पहुंचे जहां गोलाबारी के बाद लोग शरण लिए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए भी कुछ समय बिताया।

गौरतलब है कि 7 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से पुंछ, सांबा सहित कई इलाकों में जबरदस्त गोलाबारी की गई थी, जिसमें 13 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई है, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox