पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बताया सबसे खतरनाक देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बताया सबसे खतरनाक देश

-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक फंडरेजर कार्यक्रम में परमाणु हथियार पर खोल दी पोल

अमेरिका/- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक फंडरेजर कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। उन्होंने इसके पीछे पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार हैं और वह तेजी से इनकी संख्या बढ़ाने में लगा हुआ है। बाइडन के इस बयान से फिर एक पाकिस्तान की पोल खुल गई है।
            बाइडन के इस बयान पर पाकिस्तानी भड़क गए हैं और खासकर इमरान खान समर्थक इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पाकिस्तान के पास इस समय करीब 165 परमाणु हथियार हैं लेकिन वह लगातार इनकी संख्या बढ़ा रहा है। बुलेटिन ऑफ अटॉमिक साइंटिस्ट की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अगर इसी तेजी से परमाणु बम बनाता रहा तो वर्ष 2025 तक उसके पास 200 के करीब एटम बम हो जाएंगे।
            इसके साथ ही बाइडन ने कहा कि मैंने उनके साथ 78 घंटे से अधिक समय बिताया जिनमें से 68 पिछले 10 साल में व्यक्तिगत रूप से थे। बराक ने यह काम मुझे सौंपा था। मैंने उनके साथ 17 हजार मील की यात्रा की। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो जानते हैं उन्हें क्या चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम इस परिस्थिति से कैसे निपटेंगे? रूस में जो हो रहा है, उसके सापेक्ष हम इसे कैसे संभालेंगे? उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है जिसके पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox