पाकिस्तान की हार के बाद सियासत गरमाई, मोहसिन नकवी पर उठे सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान की हार के बाद सियासत गरमाई, मोहसिन नकवी पर उठे सवाल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारत-पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने थे और एक बार फिर भारत ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोली और उनको शर्मसार किया। राइवलरी की बात तब होती है जब दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला हो। लेकिन पाकिस्तान तो अब भारत को टक्कर ही नहीं दे पाता है और 2022 से पाकिस्तान भारत को एक भी मैच नहीं हरा पाया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत ने 61 रन से हराया था। इस हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गज ही अपनी टीम के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। जमकर आलोचना कर रहे हैं। अब पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए बड़ा बयान दिया है।

मोहम्मद यूसुफ ने अपने बयान में क्या कहा?
मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से पॉलिटिकल प्रभाव या व्यक्तिगत एजेंडा नहीं हटाएंगे, हम वहां तक नहीं पहुंच पाएंगे जहां हमारी टीम पहले थे। यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे काला दौर है। मेरा दिल इसके लिए रोता है। आयोग्य व्यक्तियों को ऑफिस और टीम से निकाला जाना चाहिए।’

मोहम्मद यूसुफ ने अपने इस ट्वीट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का नाम तो नहीं लिया है। लेकिन, ऑफिस और टीम से आयोग्य व्यक्तियों को निकाले जाने वाली बात का इशारा मोहसिन नकवी की ओर ही जा रहा है। हाल ही में एबीपी से बातचीत करते हुए शोएब अख्तर ने भी बिना नाम लिए मोहसिन को आयोग्य व्यक्ति कहा था। हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई दी थी।

मोहम्मद यूसुफ का इंटरनेशनल करियर
मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए अपने करियर में 90 टेस्ट, 288 वनडे और 3 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 7530, वनडे में 9720 और टी20 में 50 रन हैं। यूसुफ ने टेस्ट में 24 शतक और 33 अर्धशतक, वनडे में 15 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 में मोहम्मद यूसुफ के नाम कोई सेंचुरी या फिफ्टी नहीं है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox