
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ईसापुर गांव में दादा बुढ़ा मंदिर के समीप नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस परियोजना की शुरुआत नजफगढ़ की विधायक नीलम कृष्ण पहलवान द्वारा की गई।

यह मांग लंबे समय से स्थानीय निवासियों द्वारा उठाई जा रही थी। नई पाइपलाइन के माध्यम से आसपास के घरों में स्वच्छ और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे लोगों को पानी की कमी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नजफगढ़ विधानसभा में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी ताकि हर घर तक आवश्यक सेवाएं पहुंच सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल