पांच सालों तक होता रहा नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म, केरल गैंगरेप कांड में अब तक 57 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पांच सालों तक होता रहा नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म, केरल गैंगरेप कांड में अब तक 57 गिरफ्तार

मानसी शर्मा/- केरल के पथानामथिट्टा जिले से एक 18 साल की दलित लड़की के सामूहिक यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 57 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि 2 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़िता ने सुनाई आपबीती दरअसल, ये मामला केरल के पथानामथिट्टा जिले का बताया जा रहा है। जहां एक 18 साल की दलित लड़की के सामूहिक यौन शोषण किया गया है। इस मामले की शुरुआत 10 जनवरी 2024 को इलावुमथिट्टा पुलिस थाने में दर्ज की गई पहली शिकायत से हुई। पीड़िता के बयान और पुलिस जांच से पता चला कि जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी, तभी उसे इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक रन्नी से जान-पहचान हुई। इस युवक ने पीड़िता को एक रबर बागान में बुलाया।

जहां उसने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर उसका बलात्कार किया। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा और इसे बाल कल्याण समिति को रिपोर्ट किया। समिति द्वारा आयोजित परामर्श सत्र में पीड़िता ने अपने साथ हुए अत्याचारों का खुलासा किया। इसके बाद समिति ने पुलिस को सूचना दी गई। 57 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार जिला पुलिस प्रमुख वी.जी. विनोद कुमार ने इस मामले में कुल 59 आरोपियों की पहचान की है। जिनमें से 57 को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 5 नाबालिग भी शामिल हैं। इसके अलावा 2 आरोपी फिलहाल देश से बाहर बताए जा रहे है। पीड़िता के बयान के आधार पर केरल के 4 पुलिस स्टेशनों में 30FIR दर्ज की गई हैं।

बता दें, इस मामले की जांच का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी एस. अजिता बेगम द्वारा किया जा रहा है। 13 साल की उम्र से हो रहा दुष्कर्म पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़िता 13 साल की उम्र से गैंगरेप का शिकार हो रही थी। पिछले 5 साल में कई लोगों ने उसका बलात्कार किया। कई आरोपी बस स्टैंड के पास पीड़िता को अपनी कार में बिठाकर अलग-अलग जगह ले जाते थे, जहां दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया जाता था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox