नई दिल्ली/- दिल्ली की एक अदालत ने पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ आरोप तय किया है। 2021 में छत्रसाल स्टेडियम में सागर की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई थी। यह आरोप हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के लिए कोर्ट ने तय किया है। इस मामले में 17 में से 2 आरोपी फरार हैं, कोर्ट ने उन फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किया है।
गौरतलब है कि 4 मई 2021 की रात छत्रसाल स्टेडियम में सागर और सोनू की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी और इस घटना में सोनू महाल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आपको बता दें कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में अभियोजन पक्ष और आरोपी व्यक्तियों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने अब 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर लिया है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस