पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती के साथ गलत काम व छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती के साथ गलत काम व छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

-किसान सोशल आर्मी का नेता एवं पुलिस के अति वांछित आरोपी अनिल मलिक को एसआईटी झज्जर ने किया काबू -आरोपी को लिया गया पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/सिद्धार्थ राव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल से किसान आंदोलन का समर्थन करने टिकरी बॉर्डर बहादुरगढ़ पर आई एक युवती के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने के मामले में अति वांछित किसान सोशल आर्मी संगठन के नेता अनिल मलिक को एसआईटी झज्जर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। किसान सोशल आर्मी संगठन के नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल से टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन का समर्थन एवं आंदोलन में शिरकत करने आई एक लड़की के साथ गलत कार्य व छेड़खानी करने के मामले में अति वांछित एक आरोपी एवं पिछले कई दिनों से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे किसान सोशल आर्मी के नेता को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करके उपरोक्त मामले के अति वांछित एक आरोपी अनिल को भिवानी के एरिया से काबू किया गया।
                  बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ में विशेष रूप से आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसआईटी के प्रभारी एवं डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार ने बताया कि 09 मई 2021 को थाना शहर बहादुरगढ़ में दर्ज आपराधिक मामले के अनुसार टिकरी बार्डर पर चल रहे किसान आदोलन क्षेत्र के एरिया में आंदोलन के समर्थन में पश्चिम बंगाल से आई एक लड़की के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। छेड़छाड़ व दुष्कर्म की वारदात को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी में निरीक्षक विजय कुमार थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़, महिला उपनिरीक्षक नीलम महिला थाना प्रबंधक बहादुरगढ़, निरीक्षक मनोज कुमार सीआईए टू प्रभारी बहादुरगढ़ तथा चांद राम साइबर सैल प्रभारी बहादुरगढ़ को शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल 2021 को पीड़िता पांच व्यक्तियों अनिल मलिक, जगदीश बराड़, अंकुर, अनूप चिनोत व एक महिला के साथ वैस्ट बंगाल से किसान आंदोलन का समर्थन करने तथा आंदोलन में शामिल होने बहादुरगढ़ के लिए चली थी। पीड़िता मृतका के पिता ने एसआईटी को बताया था कि उसकी लड़की अनूप चिनौत व अनिल मलिक के साथ उनके टेंट में रही थी। जहां पर उसके साथ छेड़खानी व खराब काम करने बारे सारी बातें उसने अपने पिता को बतलाई थी। पिडिता के पिता ने यह भी बताया था कि उसकी बेटी की 30 अप्रैल 2021 को बहादुरगढ के एक प्राईवेट हस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह बातें एसआईटी द्वारा पूछताछ के दौरान शामिल किए गए अन्य व्यक्तियों ने भी बतलाई है। पीड़िता के पिता निवासी वैस्ट बंगाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में अभियोग नम्बर 203 9 मई को धारा 120ठ,365,354,376क्, 342,506 प्च्ब् अंकित किया गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी दरखास्त में आरोप लगाया था कि उसकी लड़की के साथ अनिल मलिक, अनूप चिनौत व अन्य द्वारा छेड़खानी व खराब काम किया गया था। ैप्ज् द्वारा अनुसंधान के दौरान मौका घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया गया था। गवाहों के ब्यान अंकित किये गये। दौराने तफतीश उपरोक्त मुकदमा की जांच में काफी व्यक्तियों को जांच में शामिल किया गया था।  जांच में शामिल सभी व्यक्तियो ने भी पुछताछ के दौरान माना था कि अनिल मलिक, अनूप चिनौत व अन्य के द्वारा मृतका के साथ छेडखानी व खराब काम हुआ है। उपरोक्त मामले की एसआईटी द्वारा तफ्तीश लगातार जारी है। पूछताछ के दौरान पुष्टि होने पर तीन आरोपियों अनिल निवासी गांव नौरंगाबास जाटान हाल पोचन पुर दिल्ली, अनूप निवासी गांव चिनौत हांसी जिला हिसार तथा अंकुर निवासी गांव मंदौला जिला चरखी दादरी को पकड़ने के लिए एसआईटी द्वारा गंभीरता से छापेमार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
                 उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले के तीन अति वांछित में से एक आरोपी अनिल निवासी गांव नौरंगाबास जाटान जिला चरखी दादरी हाल पोचनपुर दिल्ली को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया। एसआईटी में शामिल सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अति वांछित आरोपी अनिल मलिक को भिवानी के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। पकड़ा गया आरोपी पिछले काफी दिनों से छुपता छुपाता पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रिटायर्ड आर्मी पर्सन है। किसान आंदोलन का समर्थन व आंदोलन में शामिल होने के लिए वह नवंबर 2020 में टिकरी बॉर्डर बहादुरगढ़ आया था। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किसान सोशल आर्मी नामक एक किसान संगठन का गठन किया। अपने संगठन का प्रचार प्रसार करने के लिए वह आंदोलन की प्रत्येक गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगा। इसी दौरान वह अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर अप्रैल 2021 में वैस्ट बंगाल गया था। जहाँ मृतक पीड़िता की किसान सोशल आर्मी संगठन के उपरोक्त पदाधिकारियों से मुलाकात हुई थी। जो आंदोलन को समर्थन देने के लिए किसान सोशल आर्मी के नेताओं के साथ बहादुरगढ़ आई थी। पकड़े गए अति वांछित आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में उपरोक्त वारदात में और कौन-कौन दोषी शामिल थे, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। उपरोक्त मामले में अति वांछित अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी द्वारा गंभीरता से कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उम्मीद है जल्द ही अन्य वांछित आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox