“पर्यावरण संरक्षण में हमारा सहयोग“ विषय पर 131वां आरजेएस आजादी की अमृत गाथा आयोजित.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“पर्यावरण संरक्षण में हमारा सहयोग“ विषय पर 131वां आरजेएस आजादी की अमृत गाथा आयोजित.

-रानी चेनम्मा, शरदचंद्र बोस, यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त और सोहनलाल द्विवेदी को आरजेसिएंस ने किया नमन्

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आजादी की अमृत गाथा के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार संध्या में राम जानकी संस्थान, आरजेएस द्वारा “पर्यावरण संरक्षण में हमारा दायित्व“ विषय पर आजादी की अमृत गाथा का 131वां संस्करण आयोजित किया गया।इस अवसर पर आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, प्रगति मैदान में  आजादी की अमृत गाथा के तीन संस्करण प्रस्तुत करने की घोषणा की। विश्व पुस्तक मेला में लेखक मंच पर 1 मार्च 2023को सायं पौने सात बजे से आठ बजे तक भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानी पर आरजेसिएंस द्वारा सकारात्मक संवाद होगा और आगामी आजादी की अमृत गाथा पुस्तक का पोस्टर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को आयोजित वेबिनार में रानी चेनम्मा, शरदचंद्र बोस, यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त और सोहनलाल द्विवेदी को आरजेसिएंस ने किया नमन्।
                       मातृसदन, हरिद्वार के संस्थापक निदेशक स्वामी शिवानन्द सरस्वती की गरिमामयी उपस्थिति से वेबिनार सफल रहा । स्वामी शिवानन्द सरस्वती ने कहा कि विकास के नाम पर जितने पेड़ काटे जाएं उससे ज्यादा वृक्षारोपण की जरूरत है। वेबिनार में ओपनिंग रिमार्क्स और अध्यक्षीय संबोधन देते हुए आरजेएस ऑब्जर्वर दीप चंद माथुर ने कहा कि वेबिनार में अलग अलग राज्यों के आरजेसिएंस द्बारा पर्यावरण संरक्षण में अपने योगदान की विडियो दिखाने से बहुतों को प्रेरणा मिली।
                    कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एंड इंवायरमेंट के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर ही जनता पर्यावरण संरक्षण तेजी से कर सकती है। शैक्षणिक कोर्सेज का प्रचार प्रसार इस दिशा में आवश्यक है। जब भी समय अनुकूल हो बाकी बचे कोर्सेज पूरा कर डिग्री लेने की व्यवस्था का फायदा ले सकते हैं।  विशेष अतिथि प्रकृति भक्त फाउंडेशन के संस्थापक राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब हम प्रकृति का विकास और उसे महत्व देते हैं।
                  जाने माने फार्मासिस्ट प्रफुल्ल डी सेठ ने रविवार 26फरवरी 2023 की सुबह 11 बजे से आरजेएस आजादी की अमृत गाथा में चिन्मय मिशन के आचार्य स्वामी माधवानन्द जी के श्रीमद्भागवत गीता पर होने वाले व्याख्यान की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन आरजेएस सूचना केंद्र पटना की प्रभारी डा मुन्नी कुमारी ने किया। वेबिनार में  डा.ओमप्रकाश झुनझुनवाला-कौशल्या देवी मौ.इशहाक खान, रंजनबेन सेठ, आकांक्षा,मयंक,नादिर त्यागी, आशीष रंजन,सोनू कुमार ,मनोज कुमार डागा,सुरेश नेगी और मनीष झा आदि उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox