पत्नी समेत 42 महिलाओं की हत्या, केन्याई पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पत्नी समेत 42 महिलाओं की हत्या, केन्याई पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को किया गिरफ्तार

-आरोपी ने शवों को नैरोबी के कूड़े में फेंकने की कबूली बात -पुलिस ने खूनी आरोपी का खेल किया खत्म

केन्याई/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- केन्याई पुलिस सोमवार को एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर खूनी खेल का अंत किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी समेत 42 महिलाओं की हत्या कर उनके क्षत-विक्षत शव नैरोबी के कूड़े के ढेर में फेंकने की बात कबूल की है।

AFPके मुताबिक, शुक्रवार से अब तक मुकुरु बस्ती में एक परित्यक्त खदान से प्लास्टिक की थैलियों में लिपटे नौ शव बरामद किए गए हैं। इस मामले ने पूरे देश को डरा दिया है। कार्यवाहक पुलिस महानिरीक्षक डगलस कांजा ने कहा कि 33 वर्षीय संदिग्ध, जिसकी पहचान कोलिन्स जुमासी खलुशा के रूप में हुई है, उसको नैरोबी बार के पास लगभग 3:00 बजे (0000 GMT) गिरफ्तार किया गया, जहां वह यूरो 2024 फुटबॉल फाइनल देख रहा था।

आपराधिक जांच निदेशालय (DCI) के प्रमुख मोहम्मद अमीन ने कहा, ‘हम एक सीरियल किलर, एक मनोरोगी सीरियल किलर से निपट रहे हैं, जिसके मन में मानव जीवन के लिए कोई सम्मान नहीं है। हम एक पिशाच, एक मनोरोगी से निपट रहे हैं।

पहले बहकाया, फिर कर दीहत्या
अमीन ने कहा कि खलूशा ने दावा किया कि हत्याएं इस साल 2022 से 11 जुलाई के बीच हुईं। उन्होंने कहा, ‘संदिग्ध ने कबूल किया है कि उसने पहले 42 महिलाओं को बहकाया और फिर उनकी हत्या कर डंपिंग साइट पर फेंक दिया। अमीन ने कहाकि, ‘दुर्भाग्य से, और यह बहुत दुखद है, संदिग्ध का कहना है कि उसका पहला शिकार उसकी पत्नी थी…जिसे उसने गला घोंटकर मार डाला, फिर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और उसे उसी स्थान पर फेंक दिया।’ पुलिस ने कहा कि खलूशा को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

‘दूसरे पीड़ित को लुभाने की कर रहा था कोशिश’
अमीन ने कहा कि डीसीआई और राष्ट्रीय पुलिस सेवा के बीच एक संयुक्त अभियान में पीड़ित के मोबाइल फोन का विश्लेषण करने के बाद संदिग्ध का पता लगाया गया। जब अधिकारी उसके पास पहुंचे, तो अमीन ने कहा कि वह ‘दूसरे पीड़ित को लुभाने की कोशिश कर रहा था।’ उन्होंने कहा कि खलूशा ने अपने कुछ पीड़ितों के साथ ‘शारीरिक संबंध’ रखने की बात कबूल की है।

अधिकारियों ने उसके एक कमरे के घर की तलाशी ली, जहां से शव मिले थे, वहां से सिर्फ 100 मीटर (300 फीट) दूर, एक चाकू, नायलॉन की बोरियां, रस्सी, औद्योगिक रबर के दस्ताने की एक जोड़ी – साथ ही एक ‘गुलाबी महिला हैंडबैग’ और ‘दो लेडीज़ पैंटी’ बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, अब तक घटनास्थल से नौ क्षत-विक्षत शव बरामद किए जा चुके हैं। कंजा ने कहा कि पीड़ितों का शव परीक्षण सोमवार को किया जाएगा, जिसमें आठ महिलाओं की पुष्टि की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox