पति विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी पर अनुष्का का रिएक्शन, कहीं यह बातें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पति विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी पर अनुष्का का रिएक्शन, कहीं यह बातें

मानसी शर्मा /-   वर्ल्ड कप में एक बार फिर विराट कोहली ने धमाका किया है। पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने बांग्लादेश के खिलाफ भी रनों की बौछार लगा दी। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने 44 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। विराट की ये धुआंधार पारी देख उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की भी खुशी सातवें आसमान पर है। 

विराट की धुआंधार पारी पर अनुष्का भी हुईं फिदा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर विराट कोहली की तस्वीर शेयर कर हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। विराट की शानदार बल्लेबाजी और T-20 वर्ल्ड कप में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने पर अनुष्का ही नहीं क्रिकेटर के फैंस भी काफी खुश हैं। विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। विराट कोहली की रिकॉर्डतोड़ पारी पर अनुष्का शर्मा का ये रिएक्शन पहली बार नहीं है।

 वे अपने पति को सपोर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने भारत-पाकिस्तान मैच में जीत के बाद पति के नाम इमोशनल पोस्ट लिखा था। अनुष्का ने कहा था ये मेरे जीवन का बेस्ट मैच है पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया का शानदार जीत दर्ज करने के बाद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। अनुष्का शर्मा पोस्ट को शेयर करते हुए पति विराट कोहली के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। इसके अलावा अनुष्का ने इस नोट के साथ मैच के कई सारे स्क्रीनशॉट भी शेयर किए और बताया कि यह उनके जीवन का बेस्ट मैच है। बांग्लादेश के खिलाफ विराट की शानदार पारी बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने 44 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। इसके साथ ही विराट ने टी-20 इंटरनेशनल करियर की 36वीं फिफ्टी कंप्लीट की। अब विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox