
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शानदार एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती से अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी कॉफी एक्टिव रहती हैं। अपनी शादी के बाद से ही कटरीना आए दिन अपने पति बॉलीवुड एक्टर विक्की कोशल के साथ दोनों की रोमेंटिक फोटोस फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी इन फोटोस पर जमकर प्यार लुटाते देखे जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ रोमांटिक पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में कटरीना ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कटरीना और विक्की स्वीमिंग पूल में रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में विक्की स्विमिंग शार्ट्स पहने दिख रहे हैं तो वहीं कटरीना वाईट रंग के स्विमसूट में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। फोटो में यह कपल रोमेंटिक स्टाईल में एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘मैं और मेरा’। इसके साथ ही उन्होनें दिल वाले दो इमोजी भी पोस्ट किए।
इस फोटो में कटरीना और विक्की की बेहतरीन रोमेंटिक केमेस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। कुछ देर पहले ही पोस्ट की गई इस फोटो को अब तक 38 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं इस फोटो पर कमेंट कर कई लोग जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कटरीना का ये नो मेकअप लुक भी उनके फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘क्यूट’। एक और यूजर ने लिखा ‘परफेक्ट लाइफ पार्टनर’। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘पानी में आग’। इसके अलावा भी कई लोग कटरीना और विक्की की इस फोटो पर दिल वाले इमोजी पोस्ट कर अपना-अपना प्यार दिखा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोस अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होनें अपनी मां का 70वां जन्मदिन मनाया था। इस खास दिन की एक फोटो उन्होनें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शेयर की गई इस तस्वीर में कटरीना अपने सात भाई-बहनों स्टेफनी , क्रिस्टीन , नताशा , मेलिसा , सोनिया , इसाबेल और सेबेस्टियन के साथ अपनी मां सुजैन तुरकोट को गले लगाते हुई नज़र आ रही थी।
कमबैक की बात करें तो जल्द ही कटरीना बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर-3’ में नज़र आने वाली हैं। इस साल 15 जुलाई को आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोन बूथ’ (Phone Booth) में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नज़र आएंगी। इसके साथ ही कटरीना श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एक मिस्ट्री थ्रिलर ‘मेरी क्रिसमस’ में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नज़र आएंगी। इस दिसंबर में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन