
आंध्र प्रदेश/सिमरन मोरया/- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। विस्फोट इतना जोरदार था कि हादसे में 7लोगों की जान चली गई। जबकि 17लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने घटना में प्रभावित होने वालों की संख्या बढ़ने की बात कही।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 2बजे धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और विस्फोट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह धमाका उस वक्त हुआ जब बड़े पैमान पर मजदूर पटाखा बना रहे थे।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग तेजी से फैलने के कारण जोरदार धमाका हुआ। धमाके के समय पटाखा फैक्ट्री के अंदर लोग मौजूद थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस धमाका होने के कारणों की जांच कर रही है।
सीएम नायडू ने क्या कहा
घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। उन्होंने अपने मंत्रियों और अधिकारियों को मौके पर जाकर हालात की समीक्षा करने को कहा है। वहीं, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन