
नई दिल्ली/- सीबीआई ने दिल्ली नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के पटपड़गंज कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर को लेंटर डालने की एवज में 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड ने बताया कि दिल्ली नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के पटपड़गंज कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर अजय कुमार ने शिकायतकर्ता से पांच लेंटर/छत के लिए चालीस हजार रुपए प्रति लेंटर के हिसाब से रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाल बिछाया और जूनियर इंजीनियर अजय कुमार को चालीस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई को जूनियर इंजीनियर अजय कुमार के परिसर की तलाशी में साढ़े चौदह लाख रुपए नकद और कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। सीबीआई अब मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही कुछ और जगहों पर भी छापेमारी की जायेगी।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा