पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये एक्टर सोनू सूद, जारी किया हैल्प लाइन नंबर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये एक्टर सोनू सूद, जारी किया हैल्प लाइन नंबर

-बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट लिखा- उस धरती ने मुझे बहुत कुछ दिया, अब लौटाने का समय आ गया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जालंधर/शिव कुमार यादव/- पंजाब में आई भीषण बाढ़ के कारण हालात काफी खराब हो चले हैं ऐसे में पंजाब के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जब कोई आगे नही आ रहा था तो बालीवुड एक्टर सोनू सूद पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आये है। पंजाब में बाढ़ की त्रासदी को लेकर उन्होंने अपनी पीड़ा भी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ अपना व अपनी बहन का मालविका का फोटो लगा पोस्टर भी जारी किया है। हालांकि पंजाब सरकार भी लोगों की मदद कर रही है लेकिन सोनू सूद का कहना है कि आप हेल्पलाइन नंबर पर एसएमएस करें मदद जरूर पंहुचेगी।

एक्टर ने ट्वीट लिखकर दिया संदेश
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाली है। जिसमें सोनू सूद ने लिखा है- मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दुखता है। चूंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है, जिसने मुझे बड़ा किया है, ऐसे में मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब वापस लौटने का समय आ गया है।
               उन्होंने अपने ट्वीट मे लिखा- साथ मिलकर इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में सूद चैरिटी फाउंडेशन का एक नंबर 78886-75107 भी जारी किया है। साथ ही लिखा है कि कोई जरूरतमंद इस नंबर पर हमें एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजे। मदद उस तक पहुंचेगी। ट्वीट में उन्होंने अपनी बहन के साथ फोटो भी शेयर की है।

कोरोना महामारी में भी की थी देशभर में लोगों की मदद
फिल्म अभिनेता सोनू सूद की फाउंडेशन कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों के साथ खड़ी की थी। सोनू सूद ने पूरे देश में कोरोना महामारी के दौरान हजारों लोगों की मदद की थी। किसी को हवाई जहाज और गाड़ी से उसके घर तक पहुंचाया था तो किसी को बीमारी के लिए पैसा दिया था। यहां तक तक बहुत सारे लोगों को खाने-पीने का सामान पहुंचा कर भी मदद की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox