पंचायत 4’ को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया आई सामने, तारीफ के साथ हुई आलोचना भी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंचायत 4’ को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया आई सामने, तारीफ के साथ हुई आलोचना भी

बॉलीवुड/सिमरन मोरया/-  अमेज़न प्राइम की मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत का चौथा भाग 24 जून 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है। दीपक कुमार मिश्रा औप चंदन कुमार के निर्देशन में बनी ये सीरीज द वायरल फीवर के द्वारा प्रोड्यूस की गई है। वेब ड्रामा को लेकर निर्माणकर्ताओं ने दावा किया था की इस बार ये सीरीज हंसी, ड्रामा और इमोशंस से भरपूर होगी। फैंस भी इसका बेहद एक्साइटमेंट के साथ इंतजार कर रहे थे। पर अब सवाल ये उठता है कि ये सीरीज फैंस की आस पर कितना खरी उतरी है। चलिए जानते है शो को लोगों से कैसे रिव्यू मिले है।

उम्मीदों पर खरा या थोड़ा फीका?
अमेज़न प्राइम की मोस्ट अवेटेड सीरीज की स्ट्रीमिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे। जिनमें प्रशंसा कम और आलोचना ज्यादा नजर आई। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘पंचायत सीजन 4 देख लिया। पहले के सीजनों की तुलना में कहानी कुछ लंबी और खींची हुई लगी, हास्य का पुट कम था, हालांकि भावनात्मक गहराई अच्छी थी। हर बार सीजन का अंत ऐसा क्यों होता है।’

फैंस के उम्मीदों पर कम खरी उतरी स्क्रिप्ट ?
इस सीजन का प्रभाव कुछ मिलाजुला सा रहा। एक दर्शक ने महसूस किया कि ‘पंचायत’ के चौथे सीजन में वह जादू नहीं रहा जो पहले तीन सीजनों में था। उनके मुताबिक, अभिनय, निर्देशन और स्क्रिप्ट में पहले जैसी सहजता और आकर्षण की कमी दिखी। हालांकि, सीजन का पांचवां एपिसोड ‘आशीर्वाद’ कई दर्शकों के लिए खास रहा। एक दर्शक ने इसे सीजन का सबसे प्रभावशाली एपिसोड बताया, जिसमें फैसल मलिक का अभिनय हमेशा की तरह लाजवाब रहा। कुछ लोगों ने नए सीजन में कॉमेडी की कमी और कहानी के खिंचाव की शिकायत भी की। एक यूजर ने ट्वीट किया ‘पंचायत सीजन 4 थोड़ा आगे बढ़ता है, लेकिन इसमें कॉमेडी की कमी है और कुछ हिस्से खींचे हुए लगते हैं। प्रेम कहानी दिलचस्प है लेकिन उसमें गहराई की कमी है। प्रह्लाद और प्रधान का आर्क अगली किस्त में अहम हो सकता है, लेकिन अब एक कसी हुई स्क्रिप्ट की जरूरत है, वरना यह शो अपनी पकड़ खो सकता है।’बता दें, ‘पंचायत सीजन 4’ को दर्शकों से मिलाजुला रिएक्शन मिला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox