
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नोयडा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नोएडा सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के निर्वाणा स्पा एंड सैलून में पुलिस की टीम ने गुरुवार रात छापा मारकर वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के दो संचालकों गुफरान खान और अखिलेश के साथ-साथ 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वहां देह व्यापार में लिप्त काम करने वाली 14 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। इस छापे की कार्यवाही स्थानीय थाने को नही दी गई थी जिससे लगता है कि स्थानीय पुलिस की शह पर यह सेक्स रैकेट चल रहा था।
पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर चल रहे निर्वाणा स्पा एंड सैलून में दबिश दी थी। यहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके से संचालक गुफरान खान, मैनेजर अखिलेश, महिला मैनेजर सपना नेगी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। 13 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तार संचालक, महिला मैनेजर समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने हिरासत में ली गईं 13 युवतियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया। पुलिस अब उन सफेदपोश लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिनकी शह पर देह व्यापार कराया जा रहा था।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर में काम करने वाली अधिकतर लड़कियां नेपाल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली-गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र की रहने वाली हैं। ये युवतियां रोजाना स्पा सेंटर में आतीं और ग्राहकों के साथ पैसों का डील करती थीं। महिला मैनेजर इन लड़कियों और ग्राहकों के बीच मध्यस्थता का काम करती थी। बताया जाता है कि इस स्पा सेंटर में एक ग्राहक को करीब 8 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे।
गौरतलब है कि नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर निर्वाणा स्पा एंड सैलून में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार की खबर मिली थी। नोएडा जोन की एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा और एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात वहां छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के अंदर अफरातफरी मच गई। मौके पर कई महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की सूचना स्थानीय थाना कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को नहीं दी गई। आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा था। पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले महीने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की टीम ने सेक्टर 18 स्थित वेव मॉल में छापा मार स्पा सेंटर से वेश्यावृत्ति में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने भी सेक्टर 12 के एक कोठी में चल रहे देहव्यापार का खुलासा किया था।
शहर में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार के लगातार खुलासे होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई है। नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शहर में अवैध स्पा सेंटर नहीं चलने दिए जाएंगे। गलत काम करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। एडीसीपी ने बताया कि ऐसे मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को भी कई स्पा सेंटरों की जांच की गई। इस दौरान कई स्पा सेंटरों पर ताले लटके मिले।
शॉप्रिक्स मॉल में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का खुलासा पुलिस की टीम ने किया है। संचालकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्पा सेंटर से 14 लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है जिन्हें महिला पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है।
– रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं