
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रतिष्ठित कंपनियों के नकली कीटनाशक बेचने व भंडारण के आरोप में नॉर्थ जिला पुलिस ने रोशनारा रोड़ संब्जी मंडी में एक गोदाम मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के गोदाम से 50 लाख की लागत की 1055 इकाईयां बरामद की है। इस मामले में पुलिस अभी भी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने ये कार्यवाही कीटनाशक कंपनियों की शिकायत पर की है।
इस संबंध में नॉर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रोशनारा रोड़ सब्जी मंडी से कुछ लोग प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली कीटनाशक बेच रहे हैं। जिससे कंपनियों की प्रतिष्ठा को ठेस लग रही है। पुलिस ने इस मामले में दो शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। एसीपी हरपाल सिंह ने एसआई नवीन कुमार, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई एस एस रेड्डी, हवलदार अरूण, विनोद व सिपाही मामचंद और रविन्द्र की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। एसीपी स्वयं इस मामले पर नजर रखे रहे। टीम ने रोशनारा रोड़ पर एक गोदाम में छापेमारी की जहां टीम को यूपीएल कीटनाशक मुंबई, जिनके यूपीएल उत्पाद “एसएएएफ“ और एवर्ट को नकली पैकिंग में पैक किया गया तथा ट्रू बडी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा, यूपी में एफएमसी, बायर क्रॉप साइंस, सिनजेंटा इंडिया लिमिटेड के नकली उत्पाद बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत करीब 1055 इकाईयों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गोदाम के मालिक परवीन कुमार पुत्र फकीर चंद गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में परवीन ने बताया कि उसने पैसे के लालच में आकर अमन और सचिन नाम के नकली उत्पाद के आपूर्तिकर्ताओं को गोदाम किराये पर दिया था। अमन व सचिन पर लगभग दो साल पहले धामपुर यूपी में नकली उत्पाद बेचने को लेकर मामला दर्ज है। दोनो आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!