
नेपाल/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नेपाल से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक यात्री हवाई जहाज क्रैश हो गई है। जानकारी के अनुसार, सूर्या एयरलाइंस के इस विमान में 19 लोग सवार थे। यह घटना तब घटी जब विमान काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था। तभी अचानक विमान में आग लग गई।
हालांकि, तुरंत ही मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंच कर आग बुझाने में लग गई है। नेपाल सरकार ने सेना को भी बचाव कार्य के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिस तरह की तस्वीर घटनास्थल से सामने आई है, उससे जान माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रेम नाथ ठाकुर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्लेन काठमांडू से पोखड़ा जा रही थी। इस प्लेन में कुल 19 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि, जैसे ही प्लेन ने उड़ान भरा, वैसे ही आग की लपटों से घिर गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत