नाना पाटेकर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किए बड़े खुलासे, कहा- ‘मैं बहुत हिंसक था’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाना पाटेकर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किए बड़े खुलासे, कहा- ‘मैं बहुत हिंसक था’

अनीशा चौहान/- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने हिंदी और मराठी दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नाना पाटेकर ने फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ से घर-घर में अपनी छाप छोड़ी थी और इसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई।

इस साल 20 दिसंबर को नाना पाटेकर की नई फिल्म ‘वनवास’ थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है और फिलहाल नाना पाटेकर इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि, प्रमोशन के दौरान नाना पाटेकर ने अपनी पर्सनल लाइफ और आदतों को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।

‘मैं बहुत हिंसक था’ – नाना पाटेकर

नाना पाटेकर ने बताया कि पहले वह बहुत हिंसक थे और लोग उनसे डरते थे। वह ज्यादा बात नहीं करते थे, बस अपने काम से काम रखते थे। लेकिन अब उनका हिंसक स्वभाव कुछ हद तक शांत हो चुका है। हालांकि, अगर कोई उन्हें उकसाता है, तो वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते और उन्हें पीट देते हैं।

नाना पाटेकर ने आगे कहा, “एक्टिंग ने मुझे एक आउटलेट दिया। अगर मैं एक्टर नहीं बनता, तो शायद मैं अंडरवर्ल्ड में होता। यह मजाक नहीं है, मैं यह सच कह रहा हूं। एक्टिंग ने मुझे जो प्लेटफार्म दिया है, उसी वजह से मैं इस मुकाम पर हूं।”

फिल्म ‘वनवास’ और नाना पाटेकर की यात्रा

नाना पाटेकर फिलहाल अनिल शर्मा की फिल्म ‘वनवास’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ उत्कर्ष शर्मा, राजपाल यादव और सिमरत कौर रंधावा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म ‘गमन’ से की थी। आज वे न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने अभिनय और व्यक्तित्व के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox