नही थम रहे मासूमों के प्रति जुल्म- बिस्तर गीला करने पर केयरटेकर ने 5 साल की बच्ची का प्राइवेट पार्ट जलाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नही थम रहे मासूमों के प्रति जुल्म- बिस्तर गीला करने पर केयरटेकर ने 5 साल की बच्ची का प्राइवेट पार्ट जलाया

-जांच में हुइ पुष्टि, पुलिस ने मामला दर्ज कर केयरटेकर को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भोपाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-देश में मासूमों के खिलाफ जुल्म रूकने का नाम नही ले रहे है। हर दिन कोई न कोेई मासूम किसी न किसी तरह से जुल्म का शिकार हो रहा है। हालांकि कानून अपना काम कर रहा हे लेकिन फिर भी मासूमों के प्रति लोगों की धारणा नही बदल रही हे। ऐसे ही एक मामले में भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं. एक सरकारी आश्रम के केयरटेकर ने बर्बरता की सारी हदें लांघते हुए नाबालिग बच्ची का प्राइवेट पार्ट ही जला डाला.। जबकि बच्ची का कसूर बस इतना था कि उसने बिस्तर गीला कर दिया था.।
                हादसे के बाद सोमवार को ही महिला ने अपनी बच्ची से हुए बर्बर बर्ताव की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत मिलने के बाद पड़ताल करने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी मंगलवार सुबह आश्रम गई थी। इस कमेटी में महिला व बाल कल्याण से जुड़े लोग थे। टीम ने अस्पताल मे ंबच्ची की जांच कराई और मामले की पुष्टि हो जाने पर केयरटेकर के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने केयरटेकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया ह। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox