नवाब मलिक के पक्ष में बोले संजय राउत, जल्दी ही करेंगे भाजपा नेताओं के अवैध संबंध का खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवाब मलिक के पक्ष में बोले संजय राउत, जल्दी ही करेंगे भाजपा नेताओं के अवैध संबंध का खुलासा

नज़फगढ़ मेट्रो न्यूज़ /मुंबई/ विक्की झा -अंडरवर्ल्ड के साथ अवैध संबंध और बेनामी संपत्ति में नाम ऊपर उठने के कारण नवाब मलिक 23 फरवरी की सुबह 6:30 बजे से अभी तक लगातार ED दफ्तर द्वारा पूछताछ और सवालों के घेरे में घीरे हुए हैं, जहां कई राजनीतिक नेता उनका विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं कहीं कुछ ऐसे भी नेता है जो भाजपा को इन सब का जिम्मेदार बताते हुए नवाब मलिक पर झूठा आरोप लगाकर प्रवर्तन निदेशालय(ED) द्वारा झूठी कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं, भाजपा पर आरोप लगाने में सबसे ऊपर महाराष्ट्र शिवसेना के संजय राउत का नाम सामने आ रहा है। हाल ही में संजय रावत बातचीत में साफ–साफ शब्दों में कहा कि, “आने वाले दिनों में, मैं संजय राउत बहुत सारे राजनीतिक नेताओं के अवैध संबंध के खुलासे करने जा रहा हूं, इसके लिए मुझे कितनी भी बड़ी कीमत क्यों न चुकानी पड़े, मैं एक–एक भ्रष्ट नेता को एक्सपोज करूंगा। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय(ED) के लोगों ने उनके घर में घुसकर उनसे पूछताछ शुरू की है, यह पूरे महाराष्ट्र सरकार के लिए एक चुनौती हैं। जबरदस्ती पुराने मामलों को निकालकर अवैध रूप से उनकी जांच हो रही है, उन्होंने यहां साथ में भाजपा को चुनौती देते हुए यह भी कहा कि, अभी आपका दिन है, इस वक्त आप जी भर के जांच कर सकते हैं, 2024 के बाद जब केंद्र में सरकार बदलेगी तो आपकी भी जांच होगी।
हालांकि अभी तक भाजपा के नेताओं की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है, देखना काफी दिलचस्प होगा कि नेताओं के एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप आगे जाकर क्या रंग दिखाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox