
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी सादगी और एक्टिंग से फैंस को खुश किया है। वह अपनी हर फिल्म में बेहतरीन काम की वजह से चर्चा में रहते है। लेकिन इस बार नवाजुद्दीन अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने नए घर की वजह से चर्चाओं में आए हैं। जी हां, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में अपना सपनों का घर बनाया है।
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने इस घर के लिए खुद ही इंटीरियर डिजाइनर बन गए थे। नवाजुद्दीन के इस बंगले को तैयार होने में लगभग तीन साल लग गए। इस बंगले की खास बात यह है कि, नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपने इस बंगले को अपने होमटाउन बुढाना के पुराने घर के जैसा ही बनवाया है। उनका यह घर पूरा सफेद रंग का है। वहीं नवाजुद्दीन ने अपने पिता के नाम पर अपने नए घर का नाम रखा है। एक्टर ने अपने घर को ‘नवाब’ नाम दिया है।
इसके साथ ही, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो, वह जल्द ही, अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म को कंगना रणौत प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके अलावा, नवाज टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में निगेटिव रोल करते नजर आने वाले हैं।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त