नजफगढ़ में सति भाई सांईं दास सेवादल ने भव्य तरीके से मनाया 27वां स्थापना दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में सति भाई सांईं दास सेवादल ने भव्य तरीके से मनाया 27वां स्थापना दिवस

-समारोह में स्वास्थ्य कैंप में हजारों लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ, रक्तदान शिविर में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर लिया भाग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को नजफगढ़ के उत्तमनगर रोड़ पर स्थित श्री सांई बेंक्वेट हाल में सति भाई साई दास सेवादल का 27वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेवादल की तरफ से स्वास्थ्य शिविर व संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे हजारों लोगों ने भाग लेकर संकीर्तन व स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। वहीं सेवादल ने डीडीयू अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें सेवादल के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में रक्तदान किया। इस दौरान 450 के करीब लोगों ने ओपीडी में स्वास्थ्य जांच कराई तथा 93 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सति भाई साई दास सेवादल के संत रामसुख दास महाराज जी ने सभी के सहयोग की सराहना की और सभी को आर्शीवाद दिया। इस समारोह को सफल बनाने में सेवादल के कार्यकर्ताओं का दीपक आनन्द व महेश सिंधवानी ने सभी आभार प्रकट किया।


                    संकीर्तन के दौरान अपने साधुवाद वचनों के माध्यम से संत रामसुख दास महाराज जी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है इसलिए हमें सदा वही काम करने चाहिए जिसमें मानव समाज की भलाई निहित हो। उन्होने नजफगढ़ के 27वें स्थापाना दिवस पर लोगों को बधाई दी और उनके सहयोग को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 20 लोगों ने स्वैच्छिक अंगदान किया। 72 लोगों को मोतियाबिंद पाया गया जिसका आपरेशन सेवादल द्वारा कराया जायेगा। 900 लोगों ने विभिन्न बिमारियों की जांच कराई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सती भाई साई दास सेवा दल के कार्यकर्ता दीपक आनन्द ने बताया कि इस स्वास्थ्य कैंप को सफल बनाने के लिए खेड़ा डाबर चरक आयुर्वेदिक संस्थान, एम्स की टीम, वेंक्टेशवर अस्पताल द्वारका, आर्मिटस अस्पताल गुरूग्राम व स्टार इमेजिंग लैब का पूरा सहयोग रहा। सेवा दल की तरफ से हम सभी उनका आभार व्यक्त करते है। इस समारोह में दीपक आन्नद, चमन सिंधवानी, महेश सिंधवानी, सुदर्शन सिंधवानी, लक्ष्या आनन्द, सुभाष मलिक, प्रमोद आनन्द व सुंदर गगनेजा ने अपना पूरा सहयोग दिया। समारोह में संजय गिरधर, नरेश शर्मा व राजु ने भी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox