नजफगढ़ निगम जोन उपायुक्त कार्यालय पर भाजपा पार्षद ने जड़ा ताला, डीसी हुए बंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ निगम जोन उपायुक्त कार्यालय पर भाजपा पार्षद ने जड़ा ताला, डीसी हुए बंद

-दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के तहत ठेकों को सील करने को लेकर उपायुक्त व भाजपा पार्षदों में चल रही थी अनबन -आज भी रोशनपुरा वार्ड में जनसमस्याओं को लेकर करना था डीसी को दौरा, पार्षद व जनता करती रह गई इंतजार, डीसी कार्यालय में करते रहे मीटिंग -जोन चेयरमैन ने डीसी से मिलने के लिए कहा तो गार्ड्स ने कर दिया मना, कुछ इंतजार के बाद जोन चेयरमैन ने डीसी कार्यालय पर जड़ दिया ताला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- शुक्रवार को दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर एक तरफ जहां केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली में वर्चुअल मींटग कर रही थी तो उसी समय नजफगढ़ निगम जोन कार्यालय में निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक उपायुक्त निगम नजफगढ़ के कार्यालय पर ताला जड़ रहे थे। हालांकि काफी समय से नजफगढ़ निगम जोन कार्यालय में उपायुक्त व जोन चेयरमैन में अनबन चल रही थी। और शुक्रवार को इस अनबन ने उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया जब डीसी भूपेश चौधरी को जनसमस्याओं को लेकर रोशनपुरा वार्ड का दौरा करना था लेकिन वो वार्ड में जाने की बजाये कार्यालय में बैठकर फोन पर व अधिकारियों से मीटिंग करते रहे।

उनकी इस हरकत पर नाराज पार्षद व जनता ने डीसी कार्यालय पर ताला जड़ दिया और डीसी को अंदर बंद कर दिया। हालांकि इसके बाद डीसी कार्यालय से पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर आकर ताला तोड़कर डीसी कार्यालय को खोल दिया। डीसी भूपेश चौधरी ने इसकी शिकायत पुलिस व निगम आयुक्त को कर दी है।

यहां बता दें कि पिछले काफी समय से डीसी भूपेश चौधरी पर जन समस्याओं पर ध्यान नही देने का आरोप लग रहा था। निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक के जनसंवाद कार्यक्रम से भी डीसी ने दूरी बनाये रखी जबकि यह कार्यक्रम पूरी तरह से जनसमस्याओं से जुड़ा हुआ था। तकरार तब बढ़ी जब दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत पूरी दिल्ली में ठेके खुलवा दिये। नजफगढ़ में भी काफी संख्या में ठेके खुले जिनका भाजपा व स्थानिय लोगों ने जमकर विरोध किया। जब निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक इन अवैध ठेकों के खिलाफ कार्यवाही कर इन्हे भवन विभाग से सील करा रहे थे तो डीसी इसका विरोध कर रहे थे। उन्होने इस मामले में एक्सीयन हरदायल मीणा के साथ भी दुर्व्यवहार किया बताया जा रहा है। जिसकारण वो यहां से अपना ट्रांसफर करा गये। शुक्रवार को भी रोशनपुरा वार्ड में तुड़ामंडी के चौराहे पर बने ठेके को सील करने को लेकर एकबार फिर डीसी व चेयरमैन आमने-सामने आ गये थे। जिसे लेकर डीसी रोशनपुरा वार्ड के दौरे पर भी नही गये और ना ही चेयरमैन से मुलाकात की।

इस संबंध में जब निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक से बात की गई तो उन्होने कहा कि उपायुक्त भूपेश चौधरी पर नजफगढ़ में शराब माफिया से मिला हुआ है और शराब के ठेके सील नही करना चाहता। हम कानून के तहत कार्यवाही कर रहे है तो भी अधिकारियों को धमकाना व उनके साथ दुर्व्यवहार करते है। साथ ही उन्होने कहा कि डीसी जनसमस्याओं को सुनने के लिए होता है न कि पूरी दिन फोन पर बात करने के लिए। डीसी साहब यहां सेवा नही बल्कि अपना व्यापार चला रहे है। शुक्रवार को रोशनपुरा वार्ड में जनसमस्याओं का प्रोग्राम रखा गया था जिसमें डीसी साहब को आना था लेकिन वो आफिस तो आये लेकिन वार्ड में नही आये। काफी इंतजार के बाद जब डीसी दौरे पर नही पंहुचे तो चेयरमैन व वार्ड के पार्षद सत्यपाल मलिक वार्ड के लोगों के साथ डीसी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पंहुचे और जैसे ही दरवाजा खोलकर अंदर जाने लगे तो गार्ड ने उन्हे रोक दिया और कहा की साहब मीटिंग कर रहे है। पार्षद मलिक ने कुछ समय लोगों के साथ बाहर इंतजार किया लेकिन जब कोई सुनवाई नही हुई तो उन्होने ताले मंगाकर डीसी कार्यालय पर यह कहते हुए ताले जड़ दिये की डीसी साहब को डिस्टर्ब न करे वो जनता की आवाज सुनने की बजाये मीटिंग कर रहे हैं। इस संबंध में जब डीसी भूपेश चौधरी से पूछा गया तो उन्होने कहा कि कुछ लोग जिनमें पार्षद सत्यपाल मलिक भी है चाहते है कि मै जन हितैषी काम ना करके उनके हाथ की कठपूतली बना रहूं और वही करू जो वो कहें। कार्यालय को ताला लगाने की बात पर उन्होने कहा कि वह अंदर काम कर रहे थे उन्हे नही पता की ताला किसने और क्यों लगाया। इसकी शिकायत पुलिस में कर दी गई है अब कानून अपना काम कर रहा है। जांच के बाद ही पता चल पायेगा की सत्यपाल मलिक ने ताला क्यों लगाया।

उधर नजफगढ़ व बाबा हरिदास नगर थाना एसएचओं ने मौके पर पंहुचकर डीसी कार्यालय के ताले तोड़कर कार्यालय को खोल दिया। इसके बाद डीसी ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी। अब पुलिस अपनी जांच कर रही है। हालांकि इस संबंध पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox