नजफगढ़ में बारिश के लिए अभी इंतजार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में बारिश के लिए अभी इंतजार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल

-दिल्ली में कुछ जगहों पर हुई झमाझम बारिश, सड़के बनी तालाब, लगा ट्रैफिक जाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद करीब एक सप्ताह बाद मानसून ने अपनी दस्तक दी है। हालांकि मौसम विभाग लगातार बारिश व मानसून को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी कर रहा है लेकिन अभी तक उसका आंकलन सही साबित नही हो पाया है। मंगलवार को दिल्ली में अचानक मानसून ने दस्तक दी और कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश भी हुई लेकिन फिर भी दिल्ली देहात के नजफगढ ईलाके में लोग बारिश का इंतजार ही करते रह गये। बादल आये, ठंडी हवा भी चली पर बारिश नही आई लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग कह रहा है कि दिल्ली देहात में भी जल्द झमाझम बारिश होगी।
                         आखिरकार देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों तक मौसम विभाग के साथ आंख-मिचौली खेलने के बाद मॉनसून ने दस्तक दे ही दी। मंगलवार अल सुबह से दिल्ली कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई इलाकों में अभी भी झमाझम बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है. वहीं, मॉनसूनी बारिश की पहली फुहार से ही दिल्ली की सड़कों पर जलभराव हो गया। कई जगहों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखीं. हालांकि, इन सभी के बीच मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण धौला कुआं पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बारिश के कारण धौला कुआं पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
                          जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो इस एक घंटे के बीच सफदरजंग में 25, आयानगर में 13, पालम में 24, सीएचओ में 19, रिज में 10 और लोधी रोड पर 19.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई. हालांकि, एक घंटे की तेज बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं, चाणक्यपुरी में बारिश होने के बाद यहां के लोगों के चेहरे पर खुशियां साफ दिख रही है। बारिश शुरू होते ही युवकों ने शांतिपथ लॉन में खूब मस्ती की।
                         बता दें कि दिल्ली में मानसून को लेकर लगातार गलत हो रहे पूर्वानुमानों पर मौसम विभाग ने सफाई दी है। आईएमडी ने इसे विरला और असामान्य बताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ सालों में दिल्लो में मानसून को लेकर एकदम सही भविष्यवाणी की गई और देश के अनेक हिस्सों को लेकर भी विभाग का पूर्वानुमान सही रहा है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के बाकी इलाकों में मानसून के बारे में नियमित अपडेट देता रहेगा। हालांकि दिल्ली देहात में आज बारिश नही होने पर मौसम विभाग चुप ही रहा लेकिन साथ ही कहा कि जल्द पूरी दिल्ली में अगले दो-तीन दिन तक झमाझम बारिश होगी। हालांकि भीषण गर्मी के चलते किसानों की फसलें सूख रही है फिर भी सभी बारिश की आस लगाये बैठे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox