नजफगढ़ निगम वार्ड जोन में 10 लाख लोगों को नमो एप से जोडे़गी भाजपा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ निगम वार्ड जोन में 10 लाख लोगों को नमो एप से जोडे़गी भाजपा

-प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया ऐलान, वोट के लिए नही विकास के लिए कर रहे मशक्कत -विपक्ष का आरोप- कार्यक्रम निगम का गुणगान पीएम मोदी का, निगम में भाजपा के पास नही कोई मुद्दा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका निगम वार्ड में एक जनसभा के दौरान वीरवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नजफगढ़ निगम जोन वार्ड के 10 लाख लोगों को नमो एप से सीधे जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा और इसकी शुरूआत द्वारका वार्ड से होगी। उन्होने ऐलान किया कि यह वोट की राजनीति नही है बल्कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक प्रयास है।
                       भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान पर आम आदमी पार्टी व कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने निगम में भ्रष्टाचार के अलावा ऐसा कोई काम किया ही नही जिसका वह गुणगान कर सके। अब भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कोई रास्ता नजर नही आ रहा है जिसके सहारे वह निगम चुनावों में भाजपा की नैया पार कर सके। विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि कार्यक्रम निगम का और गुणगान पीएम मोदी के नमो एप का। भला नमो एप से निगम का क्या लेना देना। क्या अब निगम में भी भाजपा की नैया पार लगाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ही आना होगा।
                       कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जन-जन तक योजनाओ ंकी जानकारी पंहुचाने व लोगों की आवाज मोदी तक पंहुचाने के लिए नमो एप सबसे उपयुक्त माध्यम है। इससे प्रधानमंत्री मोदी अपनी जनता से सीधे जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं को जान पायेंगे। उन्होने कहा कि उनका लक्ष्य करीब 10 लाख लोगों को इस ऐप से जोड़ने का है और इसके लिए आज द्वारका वार्ड से विधिवत रूप से काम भी शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि टविटर व फेसबुक से कोई लड़ाई नही है। नमो एप सरकार के कामों व योजनाओं की जानकारी का सबसे सटीक माध्यम है। इस अवसर पर द्वारका वार्ड की पार्षद निकिता शर्मा ने बताया कि नमो एप से लोगों को काफी फायदा होगा। यह जनसंवाद व जनकल्याण का माध्यम है जिसे देखते हुए भाजपा ने लोगों को नमो एप से जोड़ने का काम शुरू किया है। हालांकि उन्होने कहा कि यह वोट की राजनीति नही है सिर्फ विकास की नीति है। भाजपा कभी भी देशहित से जुड़े मुद्दों पर वोट की राजनीति नही करती है। हम विकास में विश्वास रखते है और उसी के लिए लोगों से सीधे जुड़ रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox