
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घरों में चोरी करने वाले एक नामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जय विहार इलाके से की गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक उर्फ विक्की है, जो नजफगढ़ के राणा जी एन्क्लेव का निवासी है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के तीन एलपीजी गैस सिलेंडर और एक एलईडी टीवी बरामद किया है।
दीपक उर्फ विक्की नजफगढ़ थाने का एक कुख्यात बदमाश है और इसके खिलाफ पहले से ही चोरी और सेंधमारी सहित 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के बाद 10 चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है। द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसीपी अनिल कुमार और एसएचओ सुभाष चंद की देखरेख में एएसआई सुभाष, हेड कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल राजन जय विहार के गंदे नाले के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में तीन एलपीजी सिलेंडर और अन्य सामान के साथ देखा।
पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी दीपक ने कबूल किया कि उसने यह सामान नंगली विहार के एक घर से चुराया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत