दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सचिन भांजा गैंग के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सचिन भांजा गैंग के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सचिन भांजा गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नजफगढ़ के झाड़ौदा कलां गांव से की गई। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुमित डबास उर्फ बॉक्सर, जो पूठ खुर्द दिल्ली का निवासी है, और अमित डागर उर्फ चेची, जो झाड़ौदा कलां नजफगढ़ का निवासी है, के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्टल, छह ज़िंदा कारतूस, एक कार और एक बाइक बरामद की, जो कि वारदात में इस्तेमाल की गई थी। इन दोनों बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट और रंगदारी मांगने सहित पहले से ही 12 मामले दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि सचिन भांजा गैंग के दो बदमाश हथियारों के साथ नजफगढ़ के झाड़ौदा कलां गांव में आने वाले हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने एसीपी नरेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष ऑपरेशन प्लान किया। इस ऑपरेशन में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, एसआई सचिन गुलिया, मुकेश, बृजलाल, एएसआई नरेंदर, सुरेंदर, हेड कांस्टेबल श्याम सुन्दर, पप्पू, दीपक और कांस्टेबल धीरज ने हिस्सा लिया।

पुलिस ने झाड़ौदा कलां गांव में एक ट्रैप लगाया, जिसके बाद उन्हें एक संदिग्ध कार में बैठे दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और थोड़ी दूरी पर ही उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यहां किसी को हथियारों की सप्लाई करने आए थे।

फिलहाल, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox